Kesari Chapter 2 की सफलता से गदगद हुए आर. माधवन, निर्देशक की तारीफ में बोले- सबसे ईमानदार...

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :22 Apr 2025 11:24 AM
विज्ञापन
R Madhavan wishes Kesari Chapter 2 director

R Madhavan wishes Kesari Chapter 2 director

Kesari Chapter 2 के निर्देशक करण सिंह त्यागी का आज जन्मदिन है. इस मौके पर ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में नेगेटिव भूमिका निभा वाले आर. माधवन ने एक पोस्ट शेयर करते हुए करण की खूब तारीफ की है.

विज्ञापन

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ सिनेमाघरों में अच्छी चल रही है. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन भी अहम रोल में हैं. फिल्म में वह नेगेटिव भूमिका निभा रहे हैं. इस बीच आज 21 अप्रैल के दिन निर्देशक करण सिंह त्यागी अपना जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में इस मौके पर आर. माधवन ने एक पोस्ट शेयर करते हुए करण के तारीफों की पुल बांधी है. साथ ही उन्होंने बताया कि वह करण संग काम करने पर काफी खुशी महसूस कर रहे हैं.

करण ने माधवन को बेस्ट देने के लिए किया प्रेरित

आर. माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से करण सिंह त्यागी पोस्ट की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सबसे ईमानदार, मेहनती और प्रतिभाशाली निर्देशक के साथ मुझे काम करने का मौका मिला.’ एक्टर ने आगे ‘केसरी 2’ के निर्देशक को टैग करते हुए लिखा, ‘आपके साथ काम करके बहुत खुश हूं और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. आपसे मिले प्यार और मेरा ख्याल रखने के लिए शुक्रिया. आपने मुझे अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित किया, उसके लिए शुक्रगुजार हूं. आपने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की. आपको जो प्यार मिल रहा है और जो शोहरत मिल रही है, आप उसके हकदार हैं. आपके लिए बहुत-बहुत खुश हूं.’

इस किताब पर आधारित है ‘केसरी चैप्टर 2’

‘केसरी चैप्टर 2’ करण सिंह त्यागी की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म है, जो रघु पलात और पुष्पा पलात की किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित है. फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्ची घटना को उजागर करने पर केंद्रित है, जिसमें अक्षय और माधवन के अलावा अनन्या पांडे और रेजिना कसांड्रा भी अहम रोल में हैं. यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो अबतक 34.18 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है.

यह भी पढ़े: Jaat की ब्लॉकबस्टर सफलता पर फिल्म के दूसरे खलनायक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जश्न जारी…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola