Jaat की ब्लॉकबस्टर सफलता पर फिल्म के दूसरे खलनायक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जश्न जारी…

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :22 Apr 2025 9:45 AM
विज्ञापन
Vineet Kumar Singh on Jaat Success

Vineet Kumar Singh on Jaat Success

Jaat: सनी देओल की एक्शन ड्रामा 'जाट' बो ऑफिस पर तबाही मचा रही है. साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में 'छावा' एक्टर विनत कुमार सिंह ने रणदीप हुड्डा के साथ खलनायक की भूमिका निभाई है. अब एक्टर ने फिल्म के सक्सेस पर एक पोस्ट जारी करते हुए खुशी जाहिर की है.

विज्ञापन

Jaat इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की तरफ से जबरदस्त रिस्पांस भी मिल रहा है. साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं. वहीं, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह खलनायक का किरदार निभा रहे हैं. जबकि, रेजिना कैसांद्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में हैं. अब इस फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन पुरे हो चुके हैं. 9.5 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अबतक 76.40 करोड़ रुपए की कमाई की है. वहीं, वर्ल्डवाइड भी यह 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. ऐसे में एक्टर विनीत कुमार सिंह ने इसकी खुशी जाहिर करते हुए फिल्म से एक पोस्टर शेयर किया है और एक नोट लिखा है.

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई जाट

विनीत कुमार सिंह ने जाट का पोस्टर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन में लिखा, ‘जाट देखी? मास कमर्शियल सिनेमा का जश्न जारी है. सिंगल स्क्रीन थिएटर्स के लिए ये एक ट्रीट बनी हुई है.’ एक्टर ने फिर आगे लिखा, ‘जाट ने दुनियाभर में 102.13 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है.’ अब उनकी इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

जाट वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इंडसट्री ट्रैकर सैक्निल्क के मुताबिक, ‘जाट’ फिल्म सनी देओल की तीसरी वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इससे पहले उनकी ब्लॉकबस्टर गदर 2 (686 करोड़) और गदर(132.6 करोड़ रुपये) हैं. जाट से पहले तीसरी जगह पर सनी पाजी की ‘यमला पगला दीवाना’ थी, जिसने 88.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. अब यह चौथे स्थान पर आ गई है. वहीं, पांचवें नंबर पर बॉर्डर (64.98 करोड़) और छठे पर यमला पगला दीवाना 2 है, जिसने 48.4 करोड़ रुपये कमाए थे.

यह भी पढ़े: Kesari 2 Vs Jaat Box Office Collection: मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी और किसका हुआ बंटाधार? देखें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola