KBC 16: अमिताभ बच्चन एक टक देखने पर हुए मजबूर, जब हॉटसीट पर बैठे जूनियर कंटेस्टेंट ने दिखाया ऐसा कमाल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 12 Nov 2024 12:58 AM
KBC 16: अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बी सामने हॉटसीट पर बैठे बच्चे की कलाकारी से खुश होते नजर आए हैं. इसके अलावा ऑडियंस भी उस बच्चे की भूत सराहना कर रही है.
KBC 16: अमिताभ बच्चन का पॉपुलर रियलिटी शो ‘केबीसी 16’ इन दिनों जमकर लाइमलाइट बटोर रहा है. बीते दिनों शो के मेकर्स से एक्ट्रेस जुबैदा को लेकर पूछे गए सवाल पर उनके बेटे ने विवाद खड़ा किया. लेकिन अब मामला शांत हो गया है. इसी के साथ नए जूनियर कंटेस्टेंट्स की एंट्री होते हुए भी नजर आई है, जो इस शो को और भी ज्यादा मजेदार बना रहे हैं. इसी बीच अब केबीसी में एक नए जूनियर कंटेस्टेंट का आना हुआ है, जिसने ऐसा कमाल किया कि अमिताभ बच्चन उसे एक टक देखने पर मजबूर हो गए.साथ ही दर्शकों ने भी इस बच्चे पर खूब प्यार लुटाया. ऐसे में आइए बताते हैं कि यह बच्चा आखिर किस वजह से चर्चे में बना हुआ है.
यहां देखें शो का नया प्रोमो-
केबीसी 16 का नया प्रोमो
केबीसी 16 का नया प्रोमो सोशल मीडिया हैंडल सोनी टीवी ऑफिशियल पर सामने आया है. इस प्रोमो में होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर एक जूनियर कंटेस्टेंट बैठे नजर आया है. वह बच्चा बिग बी से कहता है कि उसने उनके लिए कुछ स्पेशल तैयार किया है, जो कि रामायण का सुंदरकांड और युद्धकांड का क्लब मिक्स है. इसपर अमिताभ बच्चन हामी भरते हुए सुनाने के लिए कहते हैं.
अमिताभ बच्चन हुए हैरान
जब वह जूनियर कंटेस्टेंट रामायण का सुंदरकांड और युद्धकांड का क्लब मिक्स सुनाना शुरू करता है, तब वहां मौजूद ऑडियंस और अमिताभ बच्चन हैरान रह जाते हैं. और उसे एक टक देखते रहते हैं. इसके बाद जब पाठ खत्म होता है, तब बिग बी तालियों और तारीफों से उस बच्चे का अभिवादन करते हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और यूजर्स भी इस बच्चे की परवरिश और संस्कार की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










