KBC 16: 'बहुत बड़ी गलती कर दी इन्हें बुलाकर…', अभिषेक की किस बात से परेशान हुए पिता अमिताभ बच्चन

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Nov 2024 7:03 AM

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 16

KBC 16: अभिषेक बच्चन हाल ही में अपनी फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' के प्रमोशन के लिए अपने पिता के रियलिटी शो 'केबीसी 16' में पहुंचे. यहां उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद उनके पिता परेशान हो गए. आइए बताते हैं पूरी बात.

विज्ञापन

KBC 16: अमिताभ बच्चन के चर्चित रियलिटी शो ‘केबीसी 16’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया हैंडल सोनी टीवी पर शेयर किया गया है. इस प्रोमो में अभिषेक बच्चन और शुजित सरकार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ के प्रमोशन के लिए शो पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बिग बी के साथ कई मस्ती-मजाक किए. लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि अमिताभ बच्चन को यह कहना पड़ गया कि ‘बहुत बड़ी गलती कर दी इन्हें बुलाकर…’ आइए बताते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा.

पहले यहां देखें शो का प्रोमो-

केबीसी 16 पहुंचे अभिषेक बच्चन

अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के लेटेस्ट प्रोमो में अभिषेक बच्चन और शुजित सरकार शो में शिरकत करते दिखे हैं. जहां, अभिषेक अपने पिता अमिताभ बच्चन के 7 करोड़ कहने के अंदाज को दोहराते हुए नजर आए हैं. यह देखकर अमिताभ और बाकी ऑडियंस हंस-हंसकर लोटपोट हो जाती है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

‘इन्हें बुलाकर बहुत बड़ी गलती कर दी’

अभिषेक बच्चन पिता अमिताभ बच्चन के 7 करोड़ बोलने के स्टाइल को कॉपी करते हुए कहते हैं, ‘भोपू जी न बजे और समय मिले हमें और हम जीते हैं सात करोड़… हमारे घर में सभी खाना खाते हैं और अगर कोई सवाल पूछता है तो जितने बच्चे हैं, सभी एक साथ बोलने लगते हैं कि सात करोड़.’ आगे अभिषेक कहते हैं, ‘जब तक हम लोग सात करोड़ न जीते तब तक, इसके बाद दर्शक कहते हैं कि वह नहीं जाएंगे.’ अमितभ बच्चन इसपर हंसते हुए कहते हैं कि ‘इन्हें बुलाकर बहुत बड़ी गलती कर दी.’

अभिषेक बच्चन वर्क फ्रंट

अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ में दिखाई देंगे. इस फिल्म के जरिए एक्टर बोलने की अहमियत को समझाते हुए नजर आएंगे. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया. अभिषेक बच्चन, जॉनी लीवर और जयंत कृपलानी स्टारर यह फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Also Read: KBC 16: एक्ट्रेस जुबैदा को लेकर अमिताभ बच्चन के इस एक सवाल ने मचाया बवाल, बेटे ने फटकार लगाते हुए की माफी की मांग

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola