Kartik Aaryan Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं कार्तिक आर्यन? कारों की लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश, जानें एक फिल्म की फीस

Kartik Aaryan Net Worth
Kartik Aaryan Net Worth: कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म आशिकी 3 को लेकर चर्चा में है. उनके पास फिलहाल कई ऐसी फिल्में है, जिसके बारे में फैंस नहीं जानते होंगे. चलिए आपको आज उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.
Kartik Aaryan Net Worth: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्म आशिकी 3 में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला नजर आएंगी. कहा जा रहा है कि ये मूवी दीवाली 2025 में सिनेमाघरों में आएगी. इस बीच अब सुनने में आ रहा कि एक्टर फुकरे फेम निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा के साथ काम करने जा रहे हैं. इस फिल्म का नाम नागजिला होगा, जो सांप वर्सज ह्यूमन कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगा. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस प्रोजेक्ट के बारे में अनाउंस नहीं किया है. इसके अलावा एक्टर के पास तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी नाम की भी फिल्म है. चलिए आज आपको बताते हैं उनके नेट वर्थ के बारे में.
कार्तिक आर्यन नेट वर्थ (Kartik Aaryan Net worth)
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक आर्यन 250 करोड़ रुपये के मालिक है. पिछले कुछ सालों में एक्टर की फीस काफी बढ़ी है और वह एक मूवी करने के लिए करीब 40-50 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर ने भूल भुलैया 3 के लिए करीब 40-50 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. इसके अलावा फिल्म धमाका में 10 दिनों की शूटिंग के लिए 20 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस उन्होंने ली थी. फिल्मों के अलावा वह सुपरड्राई, अरमानी एक्सचेंज और कैडबरी सिल्क जैसे ब्रांडों के साथ एंडोर्समेंट डील से भी तगड़ी कमाई करते हैं.
कार्तिक आर्यन के पास हैं ये कारें (Kartik Aaryan car collection)
कार्तिक आर्यन के पास कई लग्जरी कारें हैं, जिसमें रेंज रोवर एसवी (6 करोड़ रुपये), मैकलारेन जीटी (4.7 करोड़ रुपये), लेम्बोर्गिनी उरुस (4.5 करोड़ रुपये), पोर्श 718 बॉक्सस्टर (1.54 करोड़ रुपये) है.
कार्तिक आर्यन का फिल्मी करियर
कार्तिक आर्यन ने लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उसके बाद उन्होंने आकाशा वाणी, कांची जैसी मूवीज की, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई. उसके बाद कार्तिक ने प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी, लुका छुपी, पति पत्नी और वो, भूल भुलैया 2, भूल भुलैया 3, धमाका, फ्रेडी, सत्यप्रेम की कथा, चंदू चैंपियन जैसी मूवीज की.
यहां पढ़ें- सनी देओल नहीं, ये है असली Jaat, 70 के दशक का हीरो ढोल की थाप पर जमकर नाचा, VIDEO VIRAL
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










