Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने वर्ल्डवाइड रचा बड़ा इतिहास, 'छावा' को पछाड़कर बनी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 27 Oct 2025 12:06 PM
कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम
Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है.ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने ‘छावा’ को पछाड़ते हुए साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. जानें पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म रिलीज के महज 25 दिनों में ही 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है.
लोककथाओं की जादुई प्रस्तुति, शक्तिशाली अभिनय और अद्भुत विजुअल इफेक्ट्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया. यही नहीं, फिल्म ने इस साल की सबसे कमाऊ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को चकनाचूर कर दिया है. ऐसा करने वाली यह साल 2025 की पहली फिल्म है. ऐसे में आइए पूरी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं.
‘छावा’ का टूटा वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, कांतारा चैप्टर 1 ने वर्ल्डवाइड 25 दिनों में ₹812.8 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. इसके साथ ही इसने विक्की कौशल स्टारर छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म ‘छावा’ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन ₹807.91 करोड़ को पछाड़ दिया है. इस उपलब्धि के साथ, यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत पकड़
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अब तक ₹589.5 करोड़ की भारी भरकम कमाई की है. जल्द ही यह छावा के इंडियन लाइफटाइम कलेक्शन ₹601.54 करोड़ को पार करने की दहलीज पर है. खास बात यह है कि ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म महज ₹125 करोड़ के बजट में बनी थी, जिससे इसका प्रॉफिट मार्जिन बेहद जबरदस्त है.
कांतारा चैप्टर 1 की डे-वाइज कमाई रिपोर्ट
| दिन | कलेक्शन (₹ करोड़) |
|---|---|
| Day 1 | 61.85 |
| Day 2 | 45.40 |
| Day 3 | 55.00 |
| Day 4 | 61.50 |
| Day 5 | 31.25 |
| Day 6 | 16.67 |
| Day 7 | 25.25 |
| Day 8 | 20.50 |
| Day 9 | 22.00 |
| Day 10 | 39.00 |
| Day 11 | 39.75 |
| Day 12 | 13.35 |
| Day 13 | 4.15 |
| Day 14 | 10.50 |
| Day 15 | 8.85 |
| Day 16 | 8.50 |
| Day 17 | 12.90 |
| Day 18 | 17.50 |
| Day 19 | 11.65 |
| Day 20 | 11.75 |
| Day 21 | 10.60 |
| Day 22 | 6.60 |
| Day 23 | 6.10 |
| Day 24 | 9.00 |
| Day 25 | 10.00 |
| कुल | ₹589.20 करोड़ (भारत) |
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










