Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Records: हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने तोड़े तीन बड़े रिकॉर्ड, जॉन अब्राहम-काजोल को पछाड़ा, अब अजय देवगन की बारी

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :26 Oct 2025 7:46 PM
विज्ञापन
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Records

एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Records: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ने छठे दिन शाहिद कपूर, काजोल और जॉन अब्राहम की फिल्मों को पीछे छोड़ तीन रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. अब अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ अगला टारगेट है. जानें रिपोर्ट.

विज्ञापन

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Records: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर चर्चे में है. मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगातार नया इतिहास रच रही है. 21 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआती दिनों में मिला-जुला रिस्पांस मिला था, लेकिन अब यह स्थिर रफ्तार से कमाई कर रही है.

फिल्म की टक्कर आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ से हुई थी, जो फिलहाल मजबूत प्रदर्शन कर रही है. इसके बावजूद, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपने 30 करोड़ रुपये के बजट को निकालकर कई फिल्मों को पछाड़ दिया है. इसमें शाहिद कपूर की ‘देवा’, काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ और जॉन अब्राहम की एक्शन-थ्रिलर ‘द डिप्लोमैट’ के लाइफटाइम कलेक्शन शामिल हैं. आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

छठे दिन का कलेक्शन और तीन रिकॉर्ड

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन (रात 7 बजे तक) 5.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39.64 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अनुमान है कि यह आंकड़ा रात तक और बढ़ेगा.

इस शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म ने तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं—

  1. शाहिद कपूर की ‘देवा’ (34.37 करोड़ रुपये) को पछाड़ा
  2. काजोल की ‘मां’ (36.27 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ा
  3. जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ (38.97 करोड़ रुपये) से आगे निकली

अब फिल्म का अगला टारगेट अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ का 47.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार करना है.

फिल्म की कहानी और खासियत

मिलाप जावेरी की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ प्यार, जुनून और दिल टूटने की कहानी को गहराई से दिखाती है. यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की दास्तान है, जो अपने प्यार को पाने के लिए हर हद पार कर देता है. रोमांस, इमोशन और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण दर्शकों को पूरी फिल्म के दौरान बांधे रखता है.

यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3 Lifetime Collection: हिट या फुस्स? टिकट खिड़की पर अक्षय कुमार-अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ की फूली सांसे, इतना हुआ लाइफटाइम कलेक्शन

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola