Kantara Chapter 1 Box Office Records: कांतारा चैप्टर 1 ने रचा इतिहास, ऋषभ शेट्टी ने तोड़ा खुद की फिल्म कांतारा का रिकॉर्ड, अब नजर छावा पर
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Oct 2025 11:16 AM
कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया है. फिल्म इस साल की दूसरी हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म बन गई. मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.
Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते भी नहीं हुए और इसने ताबड़तोड़ कमाई कर ली. फिल्म की कमाई की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही. ऋषभ की ओर से लिखित और निर्देशित फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 399.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन अभी तक कर लिया है. आज ये 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी. जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 508 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. मूवी ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
कांतारा चैप्टर 1 बनी साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
ऋषभ शेट्टी ने अपनी ही फिल्म कांतारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कांतारा का लाइफटाइम कलेक्शन भारत में 309 करोड़ रुपये था, जिसके रिकॉर्ड को कांतारा चैप्टर 1 ने चकनाचूर कर दिया है. इसके अलावा मूवी ने अहान पांडे और अनीतपड्डा की सुपरहिट मूवी सैयारा का भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म ने इंडिया में 329.7 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. अब कांतारा साल 2025 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी बन गई. इससे आगे सिर्फ विक्की कौशल की छावा है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 601.54 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.
कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन
- Kantara Chapter 1 Day 1 – 61.85 करोड़
- Kantara Chapter 1 Day 2 – 45.40 करोड़
- Kantara Chapter 1 Day 3 – 55 करोड़
- Kantara Chapter 1 Day 4 – 61.50 करोड़
- Kantara Chapter 1 Day 5 – 31.25 करोड़
- Kantara Chapter 1 Day 6 – 16.67 करोड़
- Kantara Chapter 1 Day 7 – 25.25 करोड़
- Kantara Chapter 1 Day 8 – 20.50 करोड़
- Kantara Chapter 1 Day 9 – 22 करोड़
- Kantara Chapter 1 Day 10- 38 करोड़
- Kantara Chapter 1 Day 11- 1.64 करोड़
Total Collection- 399.29 करोड़
क्या कांतारा और कांतारा चैप्टर 1 एक ही हैं?
नहीं, कांतारा और कांतारा चैप्टर 1 अलग-अलग है.
कांतारा चैप्टर 1 किस दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई?
कांतारा चैप्टर 1, 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई.
कांतारा चैप्टर 1 ने दुनियाभर में कितनी कमाई कर ली?
sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, कांतारा चैप्टर 1 अभी तक दुनियाभर में 508 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये कमाई अभी जारी है.
कांतारा चैप्टर 1 का कितना कलेक्शन है?
sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, कांतारा चैप्टर 1 ने अभी तक भारत में 399.29 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. कमाई अभी जारी है.
कांतारा चैप्टर 1 में मुख्य किरदार कौन है?
कांतारा चैप्टर 1 ऋषभ शेट्टी के अलावा रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम है.
यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: ब्लॉकबस्टर हिट ‘कांतारा चैप्टर 1’ के जश्न में डूबे फैंस, ऋषभ शेट्टी पर फूल बरसाकर किया सम्मान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










