Kannappa: अक्षय कुमार ने फिल्म में विष्णु मांचू संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 7 मिनट के सीन को 2 घंटे तक…

Updated:
विज्ञापन

Akshay Kumar on working with Vishnu Manchu

Kannappa: विष्णु मांचू स्टारर और अक्षय कुमार, मोहनलाल, प्रभास और काजल अग्रवाल की ओर से कैमियो वाली फिल्म कन्नप्पा 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब खिलाड़ी कुमार ने पौराणिक फंतासी थ्रिलर में विष्णु मांचू संग काम करने पर बात की.

विज्ञापन

Kannappa: विष्णु मांचू, मोहन बाबू, आर. सरथकुमार और मधु स्टारर कन्नप्पा अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह पौराणिक फंतासी थ्रिलर हिंदू धर्म में भगवान शिव के एक समर्पित भक्त कन्नप्पा की कथा पर आधारित है. इसमें कई स्टार कैमियो भी हैं, जिसमें भगवान शिव के रूप में अक्षय कुमार, किराता के रूप में मोहनलाल, रुद्र के रूप में प्रभास और देवी पार्वती के रूप में काजल अग्रवाल है. अब हाउसफुल 5 एक्टर ने मूवली में विष्णु संग काम करने पर बात की है.

कन्नप्पा में विष्णु मांचू संग काम करने पर क्या बोले अक्षय कुमार

अक्षय ने आईएएनएस संग बात करते हुए बताया, “मैंने विष्णु को मल्टीटास्किंग करते हुए देखा है, न सिर्फ एक्शन अवतार में बल्कि मुख्य भूमिका और फिल्म की आत्मा में पूरी तरह डूबे हुए व्यक्ति के रूप में भी. वह एक्टिंग कर रहे थे, सेट पर चीजों का समन्वय कर रहे थे और जरूरत पड़ने पर बैकग्राउंड और प्रॉप्स की मदद करने के लिए भी आगे आ रहे थे. कई बार, वह एक आर्ट डायरेक्टर की तरह भी लगते हैं. वह बहुत ही व्यावहारिक हैं.”

विष्णु ने कन्नप्पा को दिल से जिया है

विष्णु के प्यार को बताते हुए खिलाड़ी कुमार ने कहा, “एक स्पेशल सीन था, स्क्रीन पर मुश्किल से छह या सात मिनट का, लेकिन उन्होंने मुझे इसे विस्तार से समझाने में लगभग दो घंटे बिताए. मैं इसे पहले ही समझ गया था, लेकिन वह आगे बढ़ते रहे, क्योंकि वह इतने सीन के साथ जुड़ चुके थे. आपने शायद ही कभी किसी अभिनेता को इतनी ऊर्जा और दिल से खुद को किसी भूमिका में डालते देखा हो. उन्होंने सही मायने में कन्नप्पा को जिया और सांस ली है.”

रजनीकांत को भी पसंद आई कन्नप्पा

इससे पहले, सुपरस्टार रजनीकांत ने एक स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान विष्णु मांचू की ड्रामा देखी. फिल्म से प्रभावित होकर, रजनीकांत ने अभिनेता को कसकर गले लगाया और यहां तक ​​​​कि उन्हें बताया कि उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई है. विष्णु मांचू ने लिखा, “@rajinikanth अंकल ने #कन्नप्पा देखी। फिल्म के बाद, उन्होंने मुझे कसकर गले लगाया. उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें #कन्नप्पा बहुत पसंद है. मैं एक अभिनेता के रूप में उन्हें गले लगने के लिए 22 साल से इंतजार कर रहा हूं!!!”

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऑफएयर होने से पहले शो में हुआ ये बड़ा बदलाव, जानकर लगेगा झटका

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola