Kangana Ranaut: आखिर अपने बर्थडे पर कंगना रनौत ने क्यों मांगी माफी? बोलीं- मेरे शत्रु, जिन्होंने आज तक कभी…

Kangana Ranaut birthday: कंगना रनौत ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में वो ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है. गोल्डन झुमके और एक लाल बिंदी में वो कहर ढा रही है. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, आज मेरे जन्मदिन पर मेरे दिल का संदेश.
Kangana Ranaut birthday: बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही है. कंगना को सुबह से ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले शुभकामनाएं दे रहे है. इस बीच एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर अपने फॉलोअर्स, प्रशंसकों और यहां तक कि नफरत करने वालों को स्पेशल मैसेज दिया है. साथ ही कंगना ने उन लोगों से माफी भी मांगी, जिन्हें उनके बयानों से ठेस पहुंची है.
कंगना रनौत ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में वो ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है. गोल्डन झुमके और एक लाल बिंदी में वो कहर ढा रही है. एक्ट्रेस अपने बर्थडे पर उदयपुर में हैं और उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, आज मेरे जन्मदिन पर मेरे दिल का संदेश. इसपर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे है. साथ ही उन्हें बर्थडे विशेज दे रहे है.
वीडियो में कंगना रनौत कहती है, मेरे शत्रु, जिन्होंने आज तक कभी आराम नहीं करने दिया. चाहे जितनी भी सफलता मिली, फिर भी मुझे सफलता के मार्ग पर तत्पर रखा. मुझे लड़ना, संघर्ष करना सिखाया. उनकी भी मैं हमेशा आभारी रहूंगी. दोस्तों मेरी विचार धारा बहुत सरल है, मेरा आचरन, सोच भी बहुत सरल है और मैं हमेशा ही सबका अच्छा चाहती हूं. इसके चलते अगर मैंने कभी किसी के लिए देशहित में या बड़ी तस्वीर के लिए मैंने किसी के लिए कुछ कहा हो और उनको उसका दुख हुआ हो, ठेस लगी हो, मैं उसके लिए भी क्षमा चाहती हूं.
Also Read: कंगना रनौत ने अक्षय कुमार की फिल्म Selfiee को बताया ‘फ्लॉप’, इस वजह से करण जौहर को किया ट्रोल, पोस्ट वायरल
इस वीडियो पर अवनीत कौर ने कमेंट में लिखा, हैप्पी बर्थडे मैम. शेखर कपूर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे. एक यूजर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे क्वीन. एक यूजर ने लिखा, जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं कंगना जी. एक यूजर ने लिखा, आप क्वीन हो. वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना इन दिनों में अपनी अगली तमिल फिल्म चंद्रमुखी 2 पर काम कर रही हैं. वह फिल्म में एक शास्त्रीय नर्तक के रूप में दिखाई देंगी. उन्होंने हाल ही में अपनी एकल निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग पूरी की है, जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










