Kalki 2898 AD: निर्देशक नाग अश्विन ने प्रभास संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, ट्रेलर रिलीज डेट से हटा पर्दा

नाग अश्विन की आगामी परियोजना ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर अक्सर खबरें आती रहती है. फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी लीड रोल में नजर आएंगे. इसे लेकर नयी जानकारी सामने आई है. साथ ही इसके रिलीज डेट के बारे में पता चला है.

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है. नाग अश्विन ने अपनी आगामी परियोजना के बारे में आईआईटी बॉम्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में बताया. इसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी है.

फिल्म के लिए कल्कि नाम के चुनाव के बारे में नाग अश्विन ने बताया, “कल्कि विष्णु का अंतिम अवतार हैं. भविष्य में सेट होने के बावजूद, फिल्म का अतीत से एक कनेक्शन है जो फिल्म में सामने आएगा. हमने सोचा कि यह एक उपयुक्त नाम होगा.

निर्देशक नाग अश्विन ने खुलासा किया कि फिल्म का ट्रेलर 93 दिनों में आने की उम्मीद है, जिसका मतलब 31 मार्च या 1 अप्रैल है. हालांकि ये खबर जानकर फैंस बहुत ज्यादा खुश होंगे.

नाग अश्विन ने कल्कि 2898 एडी के बारे में बात की और कहा, “फिल्म में सभी कलाकार अविश्वसनीय रूप से विनम्र हैं, जो एक निर्देशक के काम को उल्लेखनीय रूप से आसान बनाता है.”

नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित कल्कि 2898 एडी एक विज्ञान-फाई फिल्म है. पहले इसका नाम प्रोजेक्ट K था, जो अब बदलकर कल्कि 2898 एडी कर दिया गया है. फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म सालार को लेकर चर्चा में है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. 22 दिसंबर को मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अबतक इसने 318.23 करोड़ रुपए भारत में कमा लिए है.

सालार की कहानी एक गिरोह के नेता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने मरते हुए दोस्त से एक वादा करता है. वो उसे निभाने की कोशिश करता है और दूसरे आपराधिक गिरोहों से मुकाबला करता है.

प्रभास की पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. हालांकि सालार के अच्छे प्रदर्शन से वो और मेकर्स काफी खुश है.

फिल्म फाइटर का टीजर सामने आ चुका है, जिसमें दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में पहली बार दोनों साथ में काम कर रहे हैं. दीपिका और ऋतिककी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है.

वहीं, अमिताभ बच्चन इन दिनों केबीसी 15 को लेकर चर्चा में है. ये शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है और इसमें अलग-अलग राज्य से लोग अपनी किस्मत आजमाने आते है.
Also Read: Salaar vs Dunki Box Office Collection: सालार ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर,प्रभास के आगे फीकी पड़ी शाहरुख की डंकीप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










