Jolly LLB 3 Worldwide Collection: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म ने दुनियाभर में मचाया गदर, काजोल की हॉरर-थ्रिलर को धड़ल्ले से दी मात

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Sep 2025 9:17 AM

विज्ञापन

जॉली एलएलबी 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Jolly LLB 3 Worldwide Collection: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' ने वर्ल्डवाइड 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया. भारत में फिल्म ने 53.50 करोड़ की कमाई कर काजोल की 'मां' को पीछे छोड़ दिया. पढ़ें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Worldwide Collection: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर जॉली एलएलबी 3 रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. यह फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी अच्छा कारोबार कर रही है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना लिया है. आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

जॉली एलएलबी 3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

ट्रेड पोर्टल Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, जॉली एलएलबी 3 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, सिर्फ भारत में यह फिल्म तीन दिनों के भीतर ही 53.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है.

खास बात यह है कि अक्षय कुमार की यह फिल्म काजोल की 2025 में रिलीज हुई हॉरर-थ्रिलर मां के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 49.96 करोड़ रुपये को भी पीछे छोड़ चुकी है.

अरशद वारसी की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

जॉली एलएलबी 3 ने अरशद वारसी के करियर की टॉप अर्निंग फिल्मों की लिस्ट में चौथा स्थान हासिल कर लिया है.

मूवी का नामहिंदी नेट कलेक्शन
Golmaal Again₹ 205.69 Cr
Total Dhamaal₹ 155.67 Cr
Golmaal 3₹ 106.64 Cr
Jolly LLB 3₹ 53.50 Cr
Double Dhamaal₹ 44.10 Cr

हुमा कुरैशी की दूसरी सबसे बड़ी हिट बनी जॉली एलएलबी 3

जॉली एलएलबी 3 हुमा कुरैशी के करियर की भी दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है.

SNमूवी का नामहिंदी नेट कलेक्शन
1Jolly LLB 2₹ 117 Cr
2Jolly LLB 3₹ 53.50 Cr
3Ek Thi Daayan₹ 25.48 Cr
4Gangs of Wasseypur₹ 25.05 Cr
5D Day₹ 23.75 Cr

यह भी पढ़े: Zubeen Garg Funeral: ‘असम के रॉकस्टार’ जुबीन गर्ग का कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी अपडेट

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Worldwide Collection: टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त की ‘बागी 4’ दुनियाभर में हुई फुस्स, टोटल आंकड़े जान सिर पटक लेंगे

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola