ePaper

Jolly LLB 3 Trailer X Review: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा के ट्रेलर को देखकर, नेटिजन्स ने दिया ऐसा रिएक्शन, जानें क्या कहा

Updated at : 10 Sep 2025 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
Jolly LLB 3 Box Office Records

जॉली एलएलबी 3 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स फोटो- ट्विटर

Jolly LLB 3 Trailer X Review: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक, जॉली एलएलबी 3 का धमाकेदार ट्रेलर फाइनली रिलीज कर दिया गया है और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. कोर्टरूम ड्रामा में अरशद वारसी और अक्षय कुमार अपनी भूमिका दोहराते हुए नजर आ रहे हैं. आइये जानते हैं एक्स पर नेटिजन्स ने इसे कैसा रिएक्शन दिया.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Trailer X Review: जॉली एलएलबी 3 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब मेकर्स ने फाइनली कोर्टरूम ड्रामा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर यह तीसरी फिल्म एक किसान वर्सेज राजनेता के रोमांचक मामले पर केंद्रित है. इसमें समय समय पर जबरदस्त कॉमेडी भी है, जो हंसने पर मजबूर कर देता है. आइये जानते हैं दर्शकों ने ट्रेलर को कैसा रिव्यू दिया.

जॉली एलएलबी 3 के ट्रेलर को नेटिजन्स ने कैसा दिया रिएक्शन

जॉली एलएलबी 3 के ट्रेलर को देखकर फिल्म क्रिटिक्स सुमित कडेल ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ”#JollyLLB3 का ट्रेलर लाजवाब है! #AkshayKumar और #ArshadWarsi के बीच की दोस्ती बेहद मनोरंजक लग रही है… इस बार कहानी और भी ज्यादा जबरदस्त लग रही है, जिससे कोर्टरूम की लड़ाई बेहतरीन होगी. यह एक सुपरहिट फिल्म लगती है.” एक यूजर ने लिखा, ”जॉलीएलएलबी3 का ट्रेलर दमदार लग रहा है! ड्रामा, इमोशन और कॉमेडी का जबरदस्त मिश्रण, अरशद-अक्षय की केमिस्ट्री लाजवाब लग रही है… अब देखना यह है कि स्क्रीनप्ले कितना दमदार है.”

एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सच कहूं तो जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर शानदार है… अक्षय और अरशद की केमिस्ट्री बहुत पसंद आई, फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”#JollyLLB3 ट्रेलर पसंद आया.. मजबूत सब्जेक्ट + अक्षय, अरशद & सौरभ शुक्ला फुल ऑन, ह्यूमर-इमोशन्स जमते दिख रहे हैं.”

जॉली एलएलबी 3 का धमाकेदार ट्रेलर आउट

तीन मिनट के ट्रेलर में दोनों जॉली अपने अनोखे सिद्धांतों और खामियों का इस्तेमाल करते हुए कानूनी कार्यवाही से निपटते हुए दिखाई देते हैं. अक्षय कुमार और अरशद वारसी के बीच एक मुकाबला दिखाया गया है, जहां दोनों वकील केस जीतने के लिए आपस में भिड़ते हैं. ट्रेलर में कॉमेडी तो है ही, साथ ही यह एक मनोरंजक कानूनी ड्रामा की ओर भी इशारा करता है.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Trailer: जज त्रिपाठी तो गए, जॉली मिश्रा और जॉली त्यागी के झगड़े से कोर्टरूम में आया तूफान, ट्रेलर देख हंसी रोकना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola