Jolly LLB 3 Advance Booking: अक्षय-अरशद की फिल्म ने बटोरे लाखों, एडवांस बुकिंग में चमकी ‘जॉली एलएलबी 3’, टिकट बिक्री में छाया जलवा

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Sep 2025 12:14 PM

विज्ञापन

एडवांस कमाई में चमकी ‘जॉली एलएलबी 3’, फोटो- इंस्टाग्राम

Jolly LLB 3 Advance Booking जॉली एलएलबी 3 के सिनेमाघरों में रिलीज होने में कुछ दिन रह गए है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. अब तक पहले दिन एडवांस बुकिंग में फिल्म ने कितनी कमाई कर ली, यहां जानिए.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Advance Booking: ‘हाउसफुल 5’ के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर जबरदस्त एंट्री करने जा रहे हैं. इस बार वह फिल्म जॉली एलएलबी 3 लेकर आ रहे हैं. फिल्म में अक्षय एक बार फिर अपने पसंदीदा किरदार जगदीश्वर मिश्रा उर्फ कानपुर वाले जॉली के रूप में दिखाई देंगे. वहीं, जगदीश त्यागी उर्फ मेरठ वाले जॉली से उन्हें कोर्टरूम में चुनौती मिलेगी. रिलीज से पहले ही इस मूवी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इसका अंदाजा पहले दिन की एडवांस बुकिंग कलेक्शन से साफ झलक रहा है.

‘जॉली एलएलबी 3’ की पहले दिन की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर जॉली एलएलबी 3 को लेकर दर्शकों का जोश लगातार बढ़ रहा है. फिल्म की रिलीज से चार दिन पहले ही एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है. Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 4033 शो के लिए अभी तक 32749 टिकट बेच लिए हैं, जिससे पहले दिन की कमाई अभी तक 98.89 लाख रुपये की कर ली है. ब्लॉक सीट्स समेत फिल्म अब तक 2.51 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई कर चुकी है, जो इसे ओपनिंग डे पर एक मजबूत शुरुआत दिला सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि जैसे-जैसे एडवांस बुकिंग आगे बढ़ेगी, शो की संख्या और कमाई दोनों में इजाफा होता रहेगा.

Jolly llb 3 advance booking

जॉली एलएलबी 3 की स्टारकास्ट

जॉली एलएलबी 3 की रिलीज डेट तय हो चुकी है. यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी यह कोर्टरूम ड्रामा सिर्फ अक्षय कुमार और अरशद वारसी की दमदार जोड़ी दिखेगी. फिल्म में सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव भी दिखेंगे. फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3: अक्षय-अरशद की मूवी की एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई उम्मीदें, क्या ‘जॉली एलएलबी 3’ पहली ही दिन तोड़ देगी पिछली दोनों फिल्मों का रिकॉर्ड?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola