Jaat Worldwide Collection: सनी देओल की ‘जाट’ दुनियाभर में फ्लॉप हुई या हिट? जानें अबतक के आंकड़े

Jaat Lifetime Collection
Jaat Worldwide Collection: सनी देओल की ‘जाट’ दुनियाभर में 100 करोड़ रुपए कमा चुकी है. इस के साथ यह सनी देओल के करियर की तीसरी वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ऐसे में आइए अबतक के कलेक्शन पर नजर डालते हैं.
Jaat Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ आने के बावजूद 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जाट डटकर खड़ी है. साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं. तो वहीं, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह खतरनाक विलेन का किरदार निभा रहे हैं. इनके अलावा रेजिना कैसांद्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी शामिल हैं. फिल्म ने अबतक वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ दुनियाभर में सबसे कमाई करने वाली यह सनी देओल की तीसरी फिल्म बन गई है. ऐसे में अब 14 दिन के टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गए हैं, जिसके बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.
जाट का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जाट ने भारत में 14वें दिन 79.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 93.80 करोड़ का हुआ था. जबकि, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 107.00 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिल्म ने साल 2025 की अबतक 11 मूवीज के रिकार्ड्स को तोड़ दिया है, जिनमें देवा, इमरजेंसी, फतेह जैसी कई फिल्में शामिल हैं. इन आंकड़ों को देख लग रहा है जाट जल्द ही हार मान लेगी.
अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 12- 2 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 13- 1.88 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 14- 1.3 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 15- 1.25 करोड़ रुपये
जाट की टोटल कमाई- 80.75 करोड़ रुपये
यह भी पढ़े: Box Office Report: जाट या केसरी चैप्टर 2? गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी फ्लॉप की छलांग?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










