Jaat Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड सनी देओल की 'जाट' की हालत हुई सुस्त, 10वें दिन बटोरे महज चिल्लर

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :21 Apr 2025 6:05 AM
विज्ञापन
Jaat Box Office Collection

Jaat Box Office Collection

Jaat Worldwide Collection: सनी देओल स्टारर 'जाट' की चमक बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ते जा रही है. 9.5 करोड़ के साथ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली यह फिल्म वर्ल्डवाइड 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब फिल्म ने 10वें दिन दुनिया भर में कितनी कमाई की है, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Jaat Worldwide Collection: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर एक्शन-ड्रामा ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल चल रही है. धीमी गति में इस फिल्म ने अबतक दुनियाभर में 80 करोड़ से अधिक कमा लिए हैं. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा रेजिना कैसांद्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में हैं. इस बीच 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने 10वें दिन वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है, आइए जानते हैं.

जाट का डे 10 वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 200 करोड़ के बजट पर बनी जाट ने शनिवार को 3.75 करोड़ रुपये की भारत में नेट कमाई की, जो शुक्रवार कलेक्शन 4.25 करोड़ रुपये से कम है. वहीं, फिल्म की घरेलू कमाई 69.40 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कमाई 92.50 करोड़ रुपये की हुई है. हालांकि, यह आंकड़े उम्मीद के मुताबिक काफी निराशाजनक हैं क्योंकि यह अबतक 100 करोड़ भी नहीं कमा सकी है. अगर फिल्म की कमाई में इस हफ्ते की आखिर तक कोई सुधार नहीं होता है, तो यह फ्लॉप होने के बेहद करीब पहुंच जाएगी.

जाट की ऑक्यूपेंसी

फिल्म ने शनिवार को कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.77% दर्ज की, जिसमें से सुबह के शो में 6.34% ऑक्यूपेंसी रही. वहीं, दोपहर और शाम में यह बढ़कर 14.72% से 17.80% हो गए. जबकि, रात तक 24.21% पर पहुंच गई.

सनी देओल की अपकमिंग फिल्में

सनी देओल जाट से पहले आखिरी बार ‘गदर 2’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. अब जाट के बाद एक्टर ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं. इसके अलावा एक्टर ‘लाहौर 1947’ और नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में दिखेंगे.

यह भी पढ़े: Jaat की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल ने ‘जाट 2’ पर दिया धांसू अपडेट, बोले- इससे भी अच्छी…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola