Jaat Success: सनी देओल की सौतेली बहन ईशा ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ज्यादा पावर आपको…

Esha Deol on success of jaat
Jaat Success: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था. यही वजह है कि इसने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ा 100 करोड़ के करीब पहुंच चुका है. बॉलीवुड सेलेब्स मूवी की तारीफ कर रहे हैं. अब ईशा देओल अपने भाई की एक्शन ड्रामा देखने पहुंची. उन्होंने जमकर तारीफ भी की.
Jaat Success: गदर 2 से इतिहास रचने के बाद सनी देओल एक्शन ड्रामा जाट के साथ फिर से थियेटर्स में दस्तक दे चुके हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. इसमें रणदीप हुड्डा भी है, जिन्होंने विलेन की भूमिका निभाई है और सनी संग जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस किया. भारत में जाट ने अब तक 75 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. जल्द ही यह 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. अब ईशा देओल फिल्म देखने पहुंची. उन्होंने मूवी की जमकर तारीफ की.
ईशा देओल ने सनी देओल की फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी
ईशा देओल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने सौतेले भाई सनी देओल की लेटेस्ट फिल्म जाट की रिलीज पर अपना प्यार बरसाया. उन्होंने एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “प्यार, प्यार और केवल प्यार, भैया.” सनी को टैग करते हुए और कहा, “मोर पावर.” सनी देओल दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं. धर्मेंद्र ने बाद में अभिनेत्री हेमा मालिनी से शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं, ईशा देओल और अहाना देओल.

ईशा देओल संग अपने रिश्ते पर क्या बोले सनी देओल
जूम के साथ एक पुराने इंटरव्यू में सनी देओल ने सौतेली बहन ईशा के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा, “सालों पहले हम सभी सोचते थे कि जीवन एक निश्चित तरीके से चलने वाला है, लेकिन जब आप अपने जीवन की शुरुआत करते हैं, तो चीजें बदल जाती हैं और फिर आपको खुद को उसके अनुकूल बनाना पड़ता है. इसलिए हम कहते हैं, फिल्में परियों की कहानियां हैं, जीवन ऐसा नहीं है. लाइफ में जो होता है, स्वीकार करना पड़ता है और पॉजिटिव रहना सीखना चाहिए.” अभिनेता ने कहा कि उनके बीच सब कुछ ठीक है.
जाट के बारे में
जाट को गोपीचंद मालिनेनी ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री और मैथरी मूवी मेकर्स ने किया है. यह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सनी के अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और सैयामी खेर भी हैं. जाट ने एक हफ्ते में दुनिया भर में करीब 90 करोड़ रुपये कमाए हैं.
यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Release Date: इस दिन थियेटर्स में मर्दानी बनकर आएगी रानी मुखर्जी, धांसू पोस्टर देख बढ़ेगी एक्साइटमेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










