Jaat Box Office Collection Day 20: 20 दिन बाद ‘जाट’ हिट या फ्लॉप? सनी देओल की फिल्म का कलेक्शन जानकर चौंक जाएंगे

Updated:
विज्ञापन
Jaat Worldwide Collection

Jaat Worldwide Collection

Jaat Box Office Collection Day 20: मैथ्री मूवी मेकर्स की ओर से निर्मित जाट का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है, आपको बताते हैं. गोपीचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा ने मुख्य रोल निभाया हैं. रणदीप विलेन बने हैं.

विज्ञापन

Jaat Box Office Collection Day 20: 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ को रिलीज हुए अब 20 दिन हो चुके हैं. इसमें सनी ने एक बार फिर अपने दमदार एक्शन से फैंस का दिल जीत लिया है. ये फिल्म बीते कुछ समय से सिनेमाघरों में लगातार चल रही है और बॉक्स ऑफिस की रेस में बनी हुई है. इस फिल्म की टक्कर तीन और फिल्मों से हुई है ‘केसरी 2’, ‘ग्राउंड ज़ीरो’ और सुपरहिट ‘अंदाज अपना अपना’ के दोबारा रिलीज वर्जन से. आइए आपको 20वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

20वें दिन ‘जाट’ ने की बेहद कम कमाई

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ ने अपने रिलीज के 20वें दिन 0.01 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है और इसकी कमाई लाखों में आ अब गई है. इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को मूवी ने 0.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ये डिजिट शाम तक अपडेट हो जाएगी. फिल्म में रणदीप हुड्डा मुख्य विलेन बने हैं. जाट ने फर्स्ट वीक 61.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और दूसरे हफ्ते 19.1 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी.

जाट का डे वाइज कलेक्शन

  • Jaat Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 12- 2 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 13- 1.88 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 14- 1.3 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 15- 1.19 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 16- 0.85 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 17- 1.36 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 18- 2 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 19- 0.62 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 20- 0.01 करोड़ रुपये

जाट की कुल कमाई- 85.63 करोड़ रुपये

यहां पढ़ें- अजय देवगन की फिल्म रेड 2 और हिट 3 के क्लैश पर नानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थिएटर भर जाएं और हर फिल्म…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola