Jaat में सनी देओल संग काम करने पर इस एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे याद है शूट के आखिरी दिनों में…

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :09 May 2025 9:05 AM
विज्ञापन
Jaat Box Office Collection Day 70

Jaat Box Office Collection Day 70

Jaat: सनी देओल की जाट ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर आंधी ला दी. फिल्म ने अबतक 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इस बीच बिग बॉस 17 फेम ये एक्ट्रेस भी जाट का हिस्सा रही थी. उन्होंने सनी संग काम करने पर अपनी दिल की बात कही.

विज्ञापन

Jaat: सनी देओल की जाट ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बहुत ज्यादा उत्साह देखा गया. फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इसने अबतक 87.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में सनी के अलावा सैयामी खेर, रणदीप हुड्डा, आयशा खान ने भी काम किया हैं. आयशा ने एक इंटरव्यू में सनी संग स्क्रीन शेयर करने पर बात की. साथ ही उन्होंने बताया कि उनका व्यवहार बेहद सुलझा हुआ और प्रेरणादायक है. साथ ही एक्टर ने उन्हें ऐसी सलाह दी, जिसने उनके सोचने के तरीके को बदल दिया.

सनी देओल संग काम करने पर आयशा खान ने कही ये बात

बिग बॉस 17 फेम आयशा खान हाल ही में जाट में नजर आई थी. पिंकविला संग बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया, मुझे याद है शूट के आखिरी दिनों में क्योंकि ये पूरी एक्शन फिल्म है. कुछ सीन्स बढ़ा दिए गए थे और इसकी वजह से उन्हें ओवरटाइम करना पड़ा था. हम लोग थक जाते थे और लगता था कि अब शूट नहीं कर पाएंगे, लेकिन उन्होंने (सनी देओल) कभी शिकायत नहीं की. वह बहुत मेहनती हैं, बात करने में बहुत प्यारे हैं और बहुत ध्यान रखने वाले इंसान हैं.”

आयशा खान बोलीं- लाइफ में कभी बेचारा…

आयशा खान ने सनी देओल से मिली सलाह को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने बताया, एक चीज जो उन्होंने मुझसे कहा जो मेरे लाइफ के साथ हमेशा रखेगी. उन्होंने कहा था, लाइफ में कभी बेचारा नहीं बनना. कुछ भी हो जाए. कोई भी सिचुएशन हो. उन्होंने मुझसे कहा, ‘हमेशा सुनिश्चित करें कि आप मजबूत खड़े हों.’ मुझे लगता है कि यह एक चीज है जिसे मैंने उस शूट से सीखा और यह एक अमेजिंग एक्सपीरियंस था. वहीं, आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म दिल को रफू कर ले में नजर करण वी ग्रोवर के अपोजिट में नजर आई थी.

यहां पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी में आएगा नया शख्स, इस एक्टर संग करेंगी रोमांस

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola