Jaat: अमीषा पटेल ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सनी देओल की सामूहिक…

Author : Ashish Lata Updated At : 14 Apr 2025 6:55 PM

विज्ञापन

Ameesha Patel on success of jaat

Jaat: गदर 2 की सुपर सफलता के बाद सनी देओल एक्शन और मनोरंजन के साथ स्क्रीन पर वापस आ गए हैं. उनकी हालिया रिलीज जाट ने अपने नॉर्थ-टू-साउथ कनेक्शन के लिए काफी चर्चा बटोरी और क्रिटिक्स और दर्शकों से खूब तारीफ बटोरी. मूवी ने अब तक 40 करोड़ की कमाई की है. अब अमीषा पटेल ने फिल्म की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Jaat: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने गदर 2 से बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. अब जाट से उन्होंने दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की और तहलका मचा दिया. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म में रणदीप हुड्डा ने विलेन का रोल प्ले किया है. वहीं विनीत कुमार सिंह, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू ने भी अहम भूमिका निभाई है. लेडी विलेन के रोल में रेजिना कैसांद्रा ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया. ओपनिंग डे पर फिल्म ने सिंगल डिजिट में कमाई की, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा हुआ. अब तक मूवी ने 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब अमीषा पटेल ने मूवी की सफलता पर बात की.

अमीषा पटेल ने जाट की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

गदर 2 में सनी पाजी की ऑनस्क्रीन पत्नी का रोल निभाने वाली अमीषा पटेल ने फिल्म की तारीफ की है. उन्होंने एक्स पर एक ट्वीट किया. जिसमें जाट फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का स्क्रीनशॉर्ट था. इसमें लिखा था मूवी सिंगल स्क्रीन पर धमाल मचा रही है. एक्ट्रेस ने लिखा, ”ओजी एक्शन बीस्ट की ओर से भरी गई सामूहिक दावत… @iamsunnydeol.”

हेमा मालिनी ने सक्सेस पर कही थी ये बात

सनी देओल की जाट की हर तरफ चर्चा हो रही है. बीते दिनों हेमा मालिनी और ईशा देओल ने मूवी की बंपर सक्सेस पर बात की थी. उन्होंने कहा कि फिल्म की हर जगह तारीफ सुनकर काफी अच्छा लग रहा है. मूवी की सफलता का श्रेय सनी पाजी की मेहनत को जाता है. धर्मेंद्र को भी एक्शन ड्रामा काफी पसंद आया और वाकई में यह एक अच्छी फिल्म है.

जाट के बारे में

जाट एक एक्शन-थ्रिलर है, जो एक काल्पनिक शहर में सेट है, जहां अन्याय और हिंसा अपने चरम पर है. एक क्रूर इंसान राणातुंगा शहर के स्थानीय लोगों को परेशान कर रहा है. तभी जाट नामक एक अजनबी आता है और उसके आतंक को खत्म कर देता है. सनी के अलावा जाट में रणदीप हुड्डा भी खलनायक की भूमिका में हैं. हुड्डा के अभिनय को लोगों ने खूब सराहा है.

यह भी पढ़ें- Jaat की बंपर सफलता के बाद दूसरी फिल्में करने पर रणदीप हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं बड़े-बड़े किरदार…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola