Jaat: ब्लॉकबस्टर होने के बाद खुला राज, सनी देओल जाट के लिए नहीं थे पहली पसंद, ये थे असली चॉइस
Published by : Ashish Lata Updated At : 01 May 2025 12:53 PM
Jaat Box Office Collection Day 70
Jaat: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की जाट बॉक्स ऑफिस शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने अब तक 86 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली. इसे क्रिटिक्स और बॉलीवुड सेलेब्स से भी काफी तारीफे मिली है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि गदर 2 एक्टर एक्शन ड्रामा के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने इस बात का खुलासा किया है.
Jaat: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर हाल ही में रिलीज हुए जाट में नजर आए. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. भारत में एक्शन ड्रामा ने अब तक 85 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया है. इसमें सनी पाजी दमदार एक्शन करते दिखे. ऐसे में क्या आपको पता है कि मूवी के लिए गदर 2 एक्टर डायरेक्टर की पहली पसंद नहीं थे.
जाट के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे सनी देओल
गोपीचंद मालिनेनी ने तेलुगू 123 संग बात करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने सबसे पहले जाट की स्क्रिप्ट के साथ नंदमुरी बालकृष्ण से संपर्क किया था. गोपीचंद मालिनेनी ने कहा, “क्रैक के बाद, मैंने जाट की कहानी के साथ बालकृष्ण गारू से संपर्क किया और उन्हें हरी झंडी भी मिल गई, लेकिन अखंड के बाद, बलय्या गारू ने कहा कि उम्मीदें बढ़ गई हैं. मैंने इसपर काम किया और फिर सनी देओल बोर्ड पर आ गए.”
जाट के बारे में
सनी देओल की फिल्म जाट की बात करें तो यह फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 20वें दिन लगभग 65 लाख रुपए कमाए. अब फिल्म का कुल कलेक्शन 86.30 करोड़ रुपए हो गया है. फैंस को उम्मीद थी कि जाट भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर जाएगी. हालांकि, अब यह लक्ष्य हासिल करना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि अजय देवगन की रेड 2, 1 मई को रिलीज हो रही है. इसे पहले ही अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी.
यह भी पढ़ें- Housefull 5 Teaser Review: अक्षय कुमार की कॉमेडी हाउसफुल फ्लॉप हुई या हिट, टीजर देख क्या बोली पब्लिक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










