Ileana D’cruz ने कर ली है सगाई… बेबीमून पर मिस्ट्री मैन संग फ्लॉन्ट की रिंग… देखें फोटोज

Updated:
विज्ञापन
Ileana D’cruz ने कर ली है सगाई… बेबीमून पर मिस्ट्री मैन संग फ्लॉन्ट की रिंग… देखें फोटोज

इलियाना डिक्रूज जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने बीत दिनों ही ये गुडन्यूज फैंस संग शेयर की थी. अब एक्ट्रेस ने आखिरकार अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक फोटो शेयर की है. जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े देखे जा सकते हैं. एक्ट्रेस के हाथों में एक रिंग है, जिसे देखकर फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन-दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में है. अब एक्ट्रेस ने अपने ‘बेबीमून’ से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. इन फोटोज में इलियाना ने फैंस को अपनी बॉयफ्रेंड की झलक भी दिखाई. लेटेस्टे फोटो में उनके मिस्ट्री मैन का चेहरा तो नहीं दिख रहा है, लेकिन हाथ जरूर दिख रहा, वहीं इलियाना के हाथों में हीरे की अंगूठी देखी जा सकती है. इसे देखकर फैंस पूछ रहे हैं कि क्या उनकी सगाई हो गई है.

इलियाना ने की सगाई?

इलियाना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जो फोटो शेयर की, उसमें एक टेबल पर पास्ता की प्लेट नजर आ रही थी, जिसमें इलियाना और उनके बॉयफ्रेंड हाथ पकड़े हुए थे. उनके चेहरे नजर नहीं आ रहे थे. एक्टर के ‘बेबीमून’ के दौरान ली गई फोटो में दोनों ने अपनी अंगूठियां फ्लॉन्ट कीं. अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा करने के बाद से ही इलियाना ने अपने होने वाले बच्चे के पिता की पहचान के बारे में चुप्पी साध रख�� है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके ‘बेबीमून’ पर उनके साथ कौन है, यह पहली बार है, जब अभिनेत्री ने अपने बच्चे के पिता के बारे में कोई डिटेल्स शेयर किया है.

undefined
undefined
इलियाना डिक्रूज का बेबीमून

इलियाना अपने बेबीमून पर कहां गई हैं, यो तो किसी को नहीं पता, लेकिन इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वह लगातार फैंस को अपडेट दे रही हैं, कि वह खूब एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर तब चर्चा बटोरी, जब उन्होंने घोषणा की कि वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी. 18 अप्रैल को, अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की थीं. पहला नारा ‘ऐंड सो द एडवेंचर बिगिन्स’ के साथ एक बच्चे का रॉम्पर और दूसरा एक पेंडेंट का, जिस पर ‘मम्मा’ लिखा हुआ है. इसके कैप्शन में इलियाना ने लिखा था, “जल्द ही आ रहा है. मेरी नन्ही जान तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती.”

undefined
Also Read: Gadar: क्या आपने कभी सोचा 9 जून को ही क्यों रिलीज हो रही है सनी देओल की ‘गदर’, कारण जान नहीं होगा यकीन
विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola