Ikkis Box Office Collection Day 1: हिट या फुस्स? ओपनिंग डे पर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ने इन 26 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, चमके अगस्त्य नंदा

Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Jan 2026 8:32 AM

विज्ञापन

इक्कीस के पहले दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Ikkis Box Office Collection Day 1: धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा स्टारर फिल्म 'इक्कीस' को दर्शकों से पहले दिन अच्छा रिस्पांस मिला. फिल्म के इंटेंस वॉर सीक्वेंस को दर्शकों ने पसंद किया. धर्मेंद्र की ये आखिरी फिल्म है और अगस्त्य की डेब्यू फिल्म है. आइए पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Ikkis Box Office Collection Day 1: दिवंगत दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ नये साल पर रिलीज हुई. अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म 1 जनवरी 2026 को थिएटर्स में आई. मूवी को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला. धर्मेंद्र को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखकर फैंस का इमोशनल हो गए. मूवी की कहानी और एक्टर्स की दमदार एक्टिंग ने मूवी को खास बना दिया. साल की शुरुआत में मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर अच्छा प्रदर्शन किया. आइए जानते हैं पहले दिन ‘इक्कीस’ ने किन-किन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा.

‘इक्कीस’ ने पहले दिन कितनी कमाई की?

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘इक्कीस‘ ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. उम्मीद है कि श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करेगी.

‘इक्कीस’ ने साल 2025 में इन फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को दी मात

  1. मिराई (हिंदी) -1.75 करोड़ रुपये
  2. फुले- 15 लाख रुपये
  3. ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़ रुपये
  4. द डिप्लोमैट- 4.03 करोड़ रुपये
  5. क्रेजी- 1.10 करोड़ रुपये
  6. सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख रुपये
  7. महावतार नरसिम्हा- 1.86 करोड़ रुपये
  8. द बंगाल फाइल्स- 1.85 करोड़ रुपये
  9. कुली (हिंदी)- 4.5 करोड़ रुपये
  10. धड़क 2- 3.65 करोड़ रुपये
  11. निकिता रॉय- 22 लाख रुपये
  12. देवा- 5.78 करोड़ रुपये
  13. मालिक- 4.02 करोड़ रुपये
  14. आंखों की गुस्ताखियां- 35 लाख रुपये
  15. मेट्रो इन दिनों- 4.05 करोड़ रुपये
  16. मां- 4.93 करोड़ रुपये
  17. मेरे हसबैंड की बीवी- 1.75 लाख रुपये
  18. बैडएस रवि कुमार- 3.52 करोड़ रुपये
  19. लवयापा- 1.25 करोड़ रुपये
  20. इमरजेंसी- 3.11 करोड़ रुपये
  21. आजाद- 1.50 करोड़ रुपये
  22. फतेह- 2.61 करोड़ रुपये
  23. क्रेजी- 80 लाख रुपये
  24. केसरी वीर- 25 लाख रुपये
  25. कंपकंपी- 26 लाख रुपये
  26. द भूतनी- 1.19 करोड़ रुपये

‘इक्कीस’ के बारे में

फिल्म ‘इक्कीस’ में परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें भारत में सबसे कम उम्र में ये अवॉर्ड मिला था. फिल्म में धर्मेंद्र ने अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार निभाया था. इसके अलावा जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया और सिकंदर खेर, विवान शाह ने भी अहम रोल प्ले किया हैं.

यह भी पढ़ेंIkkis Movie Review :वॉर हीरो की यह कहानी भाईचारे की सीख देती है

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola