Huma Qureshi Net Worth: 'महारानी' की रानी भारती असल जिंदगी में हैं करोड़ों की मालकिन, सलमान खान के भाई के साथ जुड़ा था नाम
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Apr 2025 8:20 AM
Huma Qureshi Net Worth
Huma Qureshi Net Worth: हुमा कुरैशी ने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से बॉलीवुड में कदम रखा था. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'महारानी 4'को लेकर चर्चा में है. हालांकि इसके रिलीज डेट के बारे में अभी तक मेकर्स ने नहीं बताया है. आपको आज उनके नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.
Huma Qureshi Net Worth: पॉपुलर वेब सीरीज ‘महारानी 4’ के साथ एक बार फिर से हुमा कुरैशी पर्दे पर राज करने लौट रही हैं. जब से चौथे सीजन का टीजर आया है, तब से ही फैंस इसे देखने के लिए बेताब है. टीजर में हुमा एक बार फिर ताकतवर और तेवरदार अंदाज में नजर आई. पिछली तीन सीजन की तरह इस बार भी राजनीति, संघर्ष और सत्ता की कहानी देखने को मिलेगी. चलिए आज आपको रानी भारती उर्फ हुमा की नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.
हुमा कुरैशी की नेट वर्थ
हुमा कुरैशी को सैमसंग के एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने पहली बार देखा. जिसके बाद अनुराग ने उन्हें अपनी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 1 के लिए साइन किया. फिल्म सुपरहिट हुई और उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया. fimlydivas.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस की नेट वर्थ 23 करोड़ रुपये है. वह ऐड, मॉडलिंग, वेब सीरीज और फिल्मों से कमाई करती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस प्रति फिल्म 2-3 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करती है. इसके अलावा एक्ट्रेस इवेंट में अपनी परफॉर्मेंस और कॉलोब्रेशन से भी तगड़ी कमाई करती है.
सलमान खान के भाई सोहेल खान के साथ जुड़ चुका है हुमा का नाम
सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सजदेह ने शादी के 24 साल बाद तलाक ले लिया था. तलाक के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैलने लगीं कि सोहेल और हुमा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।. इस मामले को लेकर इंटरनेट पर काफी चर्चा हुई, जिसके बाद हुमा मीडिया के सामने आईं. उन्होंने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया और साफ कहा कि उनके और सोहेल के बीच ऐसा कुछ नहीं है।.यहां तक कि उन्होंने सोहेल को भाई जैसा बताया था. इसके बाद डेटिंग की खबरों पर विराम लग गया.
यहां पढ़ें- CID: ACP प्रद्युमन की कुर्सी पर अब पार्थ समथान? कहा – जब कॉल आया, मैं कंफ्यूज था…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










