Hrithik Roshan की फेवरेट वेब सीरीज लिस्ट में मिर्जापुर टॉप पर, बाकी 2 शोज का नाम कर देगा हैरान

Updated:
विज्ञापन
Hrithik Roshan Favorite Web Series

Hrithik Roshan Favorite Web Series

Hrithik Roshan Favorite Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज देखना दर्शकों को आजकल काफी ज्यादा पसंद है. अब बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने तीन पसंदीदा ओटीटी शोज के बारे में खुलासा किया. उन्होंने कहा, “ब्रेकिंग बैड, ओजार्क-मुझे बहुत पसंद आया, मिर्जापुर भी बहुत बढ़िया है.”

विज्ञापन

Hrithik Roshan Favorite Web Series: ऋतिक रोशन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर जल्द ही वॉर 2 में नजर आने वाले हैं. हालांकि इन-दिनों अभिनेता इंटरनेशनल टूर एंजॉय कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से मुलाकात की थी. इसके बाद वह न्यू जर्सी के रंगोत्सव में भाग लेने पहुंचे. यहां एक्टर ने फैंस को बताया कि उनकी 3 फेवरेट वेब सीरीज कौन सी है.

ऋतिक रोशन के फेवरेट वेब सीरीज का नाम जानते हैं आप

दरअसल ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह अपने पसंदीदा वेब सीरीज के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं. इस छोटे से क्लिप में ऋतिक फैंस के साथ बातचीत करते हुए खुश दिखाई दे रहे हैं. उनकी फेवरेट वेब सीरीज ‘ब्रेकिंग बैड’, ‘ओजार्क’ और ‘मिर्जापुर’ के नाम शामिल हैं. उन्होंने कहा, “ब्रेकिंग बैड, ओजार्क-मुझे बहुत पसंद आया, मिर्जापुर भी बहुत बढ़िया है.”

ओजार्क, ब्रेकिंग बैड और मिर्जापुर के बारे में

ओजार्क और ब्रेकिंग बैड दोनों अमेरिकी ड्रामा सीरीज हैं, जो वर्तमान में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही हैं. इस बीच, मिर्जापुर एक भारतीय क्राइम ड्रामा शो है, जिसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. शो का पहला सीजन 2018 में रिलीज किया गया था और पॉजिटिव रिव्यू मिलने के बाद दूसरा और तीसरा सीजन भी 2020 और 2024 में रिलीज किया गया.

ऋतिक इस फिल्म में आएंगे नजर

ऋतिक अगली बार मोस्ट अवेटेड फिल्म वॉर 2 में दिखाई देंगे. साल 2021 में रिलीज होने वाली फिल्म के सीक्वल में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में होंगे. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित और आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स की ओर से समर्थित, यह 14 अगस्त, 2025 को रिलीज़ होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Jaat की बंपर सफलता के बाद दूसरी फिल्में करने पर रणदीप हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं बड़े-बड़े किरदार…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola