Hrithik Roshan: रेखा ने क्यों ‘कोई मिल गया’ के सेट पर ऋतिक रोशन के गाल पर जड़ा जोरदार थप्पड़, निकल पड़े थे आंसू

Hrithik Roshan: प्रीती जिंटा और ऋतिक रोशन स्टारर ‘कोई मिल गया’ फिल्म के एक सीन के लिए रेखा ने ऋतिक रोशन को इतना जोर का थप्पड़ मारा की उनके सच में आंसू निकल आए थे. और वह सुन्न पड़ गए थे.
Hrithik Roshan: राकेश रोशन की निर्देशित साल 2003 की फिल्म ‘कोई मिल गया’ ऋतिक रोशन के करियर की सबसे पसंदीदा और अच्छी फिल्मों में से एक है. फिल्म में रितिक रोशन के अलावा प्रीति जिंटा, राखी, रजत बेदी, प्रेम चोपड़ा और हंसिका जैसे कई सितारे अहम भूमिकाओं में हैं. आज हम इस फिल्म का एक दिलचस्प किस्सा आप सभी को बताएंगे, जिसमें रेखा ने रितिक रोशन के गाल पर इतना जोर का थप्पड़ जड़ा था कि उनके आंसू निकल आए थे.
पिंकविला से बात करते हुए ऋतिक रोशन ने क्या कहा
ऋतिक रोशन ने पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में इस थप्पड़ वाले किस का खुलासा करते हुए बात की थी. उन्होंने कहा कि, “जब सेट पर पहुंचा तब मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मैं गलत सेन की तैयारी करके आया हूं. उस दिन हमें वो सीन शूट करना था जिसमें मेरी मां सोनिया यानी रेखा जी मेरे गाल पर थप्पड़ मारती है और मैं रोने लगता हूं और उनसे पूछता हूं कि मैं बाकी बच्चों की तरह नॉर्मल क्यों नहीं हूं. यह बहुत मुश्किल सीन था इसलिए जब मुझे पता चला कि आज यह वाला सीन शूट करना है तो मैं सन्न रह गया. मैं 45 मिनट तक अपनी कर में ही बैठा रहा और सोचने लगा कि क्या करूं? क्योंकि इस फिल्म के डायरेक्टर मेरे पापा थे और मुझे पता था वह शूटिंग पोस्टपोन नहीं करेंगे.”
रेखा के थप्पड़ मारने से ऋतिक के निकले आंसू
ऋतिक रोशन ने आगे कहा कि, “मैंने जैसे तैसे अपने आप को तैयार किया और सीन शूट करने गया. शूटिंग के शुरू होने से पहले रेखा जी आईं. उन्होंने कहा कि वह सीन को रियल दिखाने के लिए सच में मेरे गाल पर थप्पड़ मारेंगे इसलिए मैं पहले से ही तैयार रहूं. मुझे लगा वह मजाक कर रही हैं. लेकिन, जैसे ही पापा ने एक्शन बोला, रेखा जी आईं और उन्होंने सच में मेरे गाल पर थप्पड़ जड़ दिया. मैं सन्न रह गया उस सीन में मेरा सच में रोना निकल आया था. सारे इमोशंस बाहर आ गए थे.”
Also Read Rekha Birthday: 70 की हुईं नायाब रेखा, महज चार वर्ष की उम्र से शुरू हुआ अभिनय का सफर
Also Read Actress Rekha: रेखा विधवा होने के बाद भी क्यों लगाती हैं सिंदूर?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










