Housefull 5 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर रितेश देशमुख ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म का पागलपन जरूर….

Updated:
विज्ञापन
Deshmukh on Housefull 5 success

Deshmukh on Housefull 5 success

Housefull 5: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए तैयार है. फिल्म ने 3 दिनों में ही 87 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जल्द ही ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. इसी बीच अब रितेश ने मूवी की ब्लॉकबस्टर सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Housefull 5: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी ब्लॉकबस्टर हाउसफुल 5 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग वीकेंड दिया है. स्लैपस्टिक ह्यूमर और लग्जरी क्रूज शिप पर आधारित मर्डर-मिस्ट्री ट्विस्ट के मिश्रण वाली इस फिल्म ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. यही वजह है कि मूवी जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. इस ब्लॉकबस्टर सफलता को अब रितेश देशमुख ने सेलिब्रेट किया.

रितेश देशमुख ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

हाउसफुल 5 में अपनी कॉमेडी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले रितेश देशमुख ने फिल्म की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक्स पर मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के नंबर्स शेयर करते हुए लिखा, ”आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद… #हाउसफुल5…” इसके बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ”पागलपन जारी रहेगा… वीकेंड लव के लिए भी शुक्रिया.”

हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हाउसफुल 5 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ कमाए. वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई और ये 31 करोड़ पर पहुंच गई. रविवार को फिल्म ने 31 करोड़ का आंकड़ा पार किया. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 87 करोड़ पहुंच गया. हाउसफुल 5 ने पहले ही 2025 की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर के रूप में अपनी पहचान बना ली है. इसने साल का दूसरा सबसे ज्यादा वीकेंड कलेक्शन भी दर्ज किया, जो छावा के चौंका देने वाले 121.43 करोड़ से ठीक पीछे है.

हाउसफुल 5 की कास्ट और क्लाइमेक्स ट्विस्ट

तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित, हाउसफुल 5 ने दो अलग-अलग वर्जनों हाउसफुल 5ए और हाउसफुल 5बी को पेश करके फ्रैंचाइज में एक नया मोड़ जोड़ा है. फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख मुख्य भूमिकाओं में हैं. उनके साथ अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और नाना पाटेकर भी हैं.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच डायरेक्टर ने अभिषेक बच्चन संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- इंडस्ट्री में सबसे बेहतर…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola