Gadar 2 Bo Collection Day 2: गदर 2 की आंधी में उड़ी OMG 2, सनी देओल की मूवी ने दूसरे दिन की धुंआधार कमाई

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'गदर 2' को टिकट खिड़की पर धमाकेदार शुरुआत मिली. फिल्म ने पहले दिन 40.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

विज्ञापन

Gadar 2 Box office Collection Day 2: 22 साल बाद ‘गदर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुआ और इसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया. सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ देखने लायक है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे दिन भी मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई की. वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 ने दूसरे दिन ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. आपको बताते है दोनों दिन की कमाई.

‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन मचाया गदर

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘गदर 2’ को टिकट खिड़की पर धमाकेदार शुरुआत मिली. फिल्म ने पहले दिन 40.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. Sacnilk के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म ने 43 करोड़ की धांसू कमाई की. अबतक दो दिन में मूवी ने 83.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म शाहरुख खान के ‘पठान’ के बाद 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी है. कहा जा रहा है कि जल्द ही फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगा. वीकेंड पर मूवी की कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने मिलेगी.

ओएमजी 2 के कलेक्शन में इजाफा

वहीं, 11 अगस्त, 2023 को बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’ की टक्कर देखने को मिली. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 15.30 करोड़ की कमाई की. अमित राय द्वारा निर्देशित ‘ओएमजी 2’ की कमाई गदर 2 से काफी कम है. पहले दिन मूवी ने 10.26 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म के पास ए-सर्टिफिकेट है, जो इसके खराब प्रदर्शन का एक कारण हो सकता है. हालांकि कहा जा रहा है कि वर्ड ऑफ मॉथ का जादू चलेगा और रविवार को कलेक्शन में इजाफा हो सकता है.

कंगना रनौत ने गदर 2 की तारीफ की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कहा कि फिल्म अपने शुरुआती दिन में ‘आसानी से’ 65-70 करोड़ रुपये कमा सकती थी, अगर यह उसी दिन रिलीज नहीं होती. कंगना ने कहा कि गदर 2 ‘फर्जी प्रचार’ की मदद के बिना अच्छा प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने सनी देओल को ‘उचित और बेस्ट हीरो’ भी कहा. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “कोई माफिया राजनीति नहीं, कोई खरीदी गई समीक्षा नहीं, कोई नकली प्रचार नहीं, थोक कॉर्पोरेट बुकिंग के माध्यम से टिकट नहीं खरीदना, कोई कार्टून दिखने वाले अभिनेता नहीं, वह बेस्ट अभिनेता हैं और बेहतरीन कहानी वाली फिल्म दर्शकों को देते हैं….”

Also Read: Gadar 2 के जबरा फैन हुए सलमान खान, सनी देओल की तारीफ करते हुए कहा- ढाई किलो का हाथ…

गदर 2 ऑनलाइन लीक

गदर 2 फ्री में डाउनलोड और देखने के लिए रिलीज के दिन ही ऑनलाइन लीक हो गयी है. फिल्म मुफ्त में देखने और डाउनलोड करने के लिए एचडी वर्जन में ऑनलाइन लीक हुई. गदर 2 कई टोरेंट साइट्स जैसे तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, फिल्मीज़िला, मूवीरुलज़ और अन्य पर उपलब्ध है. हम अपने पाठकों से आग्रह करते हैं कि वे इन पायरेसी साइटों पर फिल्म या कोई भी सामग्री न देखें और केवल सिनेमाघरों या अधिकृत ओटीटी प्लेटफार्मों पर ही नई फिल्में देखें. कॉपीराइट अधिनियम 1957 के तहत पायरेसी एक दंडनीय कार्य और आपराधिक अपराध है.

Also Read: Gadar 2 के बाद ‘गदर 3’ की होने लगी तैयारी, सनी देओल को मिलेगी तगड़ी फीस, जानें कब से होगी शूटिंग!

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola