Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 8: हर्षवर्धन राणे की फिल्म आठवें दिन 50 करोड़ के करीब, तोड़ा अजय देवगन की रोमांटिक-कॉमेडी का लाइफटाइम रिकॉर्ड

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Oct 2025 6:05 PM

विज्ञापन

एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8, फोटो- इंस्टाग्राम

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 8: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 8वें दिन अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ को पछाड़ते हुए 50 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है. जानें रिपोर्ट.

विज्ञापन

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 8: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर और अनंत नारायण महादेवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतते हुए लगातार आठ दिनों से अच्छी कमाई दर्ज की है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ के साथ रिलीज होने के बावजूद, यह फिल्म अपने रोमांटिक कंटेंट और इमोशनल अपील की वजह से स्थिर बनी हुई है. साथ ही आठ दिनों में इसने अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ के भारतीय लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. आइए पूरी रिपोर्ट बताते हैं.

एक दीवाने की दीवानीयत के आठवें दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने रिलीज के आठवें दिन (मंगलवार) शाम 6 बजे तक ₹2.25 करोड़ की कमाई की. इसके साथ फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन ₹47.25 करोड़ तक पहुंच गया है. उम्मीद की जा रही है कि यह आंकड़ा रात तक और बढ़ेगा.

30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ के 47.03 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

एक दीवाने की दीवानियत का 8 दिनों का डे वाइज रिपोर्ट

दिनकलेक्शन (₹ करोड़)
दिन 1 (मंगलवार)9.00
दिन 2 (बुधवार)7.75
दिन 3 (गुरुवार)6.00
दिन 4 (शुक्रवार)5.50
दिन 5 (शनिवार)6.25
दिन 6 (रविवार)7.00
दिन 7 (सोमवार)3.50
दिन 8 (मंगलवार)2.25
कुल47.25 करोड़

अब फिल्म की रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ आने वाले दो दिनों में ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Fauzi के डायरेक्टर ने प्रभास के शक्तिशाली सैनिक वाले किरदार पर किया बड़ा खुलासा, कहा- कर्ण का बलिदान और एकलव्य का समर्पण झलके

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola