Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office collection Day 4: चौथे दिन हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ पास हुई या फेल? कलेक्शन देख लगेगा झटका

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Oct 2025 11:34 AM

विज्ञापन

एक दीवाने की दीवानियत का चौथे दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Ek Deewane Ki Deewaniyat box office collection Day 4: फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' के चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

विज्ञापन

Ek Deewane Ki Deewaniyat box office collection Day 4: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी है. रिलीज से पहले मूवी को लेकर बहुत ज्यादा क्रेज था दर्शकों के बीच में. हालांकि वैसा रिस्पांस देखने को नहीं मिला. मूवी ने ओपनिंग डे पर कोई खास कमाई नहीं किया. इसके साथ ही रिलीज हुई थामा अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. चलिए आपको ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के चौथे दिन का कलेक्शन बताते हैं.

एक दीवाने की दीवानियत ने चौथे दिन कितनी कमाई की?

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौथे दिन ‘एक दीवाने की दीवानियत‘ ने करीब 0.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये नंबर्स शाम तक अपडेट होंगे. टोटल कमाई मूवी ने 22.95 करोड़ रुपये का किया है.

जानें एक दीवाने की दीवानियत ने किस दिन कितनी कमाई की?

  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1: 9 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 2: 7.5 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 3: 6 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 4: 0.2 करोड़ रुपये

Ek Deewane Ki Deewaniyat Total Collection- 22.95 करोड़ रुपये

जानें थामा का कलेक्शन

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा, एक दीवाने की दीवानियत से अच्छा कलेक्शन कर रही है. दोनों फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. थामा ने चार दिन में ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.

  • Thamma Box Office Collection Day 1: 24 करोड़ रुपये
  • Thamma Box Office Collection Day 2: 18.1 करोड़ रुपये
  • Thamma Box Office Collection Day 3: 12.57 करोड़ रुपये
  • Thamma Box Office Collection Day 4: 0.29 करोड़ रुपये

Thamma Total Box Office Collection: 55.46 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Thamma Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ हिट हुई या फुस्स? चौंकाने वाला है कलेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola