ePaper

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office: दूसरे मंडे टेस्ट में पास या फेल 'एक दीवाने की दीवानियत'? 14वें दिन छापे इतने नोट, राजकुमार राव की फिल्म अब अगला टारगेट

Updated at : 03 Nov 2025 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 14

एक दीवाने की दीवानियत का 14वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 14: 21 अक्टूबर थामा के साथ एक दीवाने की दीवानियत रिलीज हुई थी. थामा तो 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, लेकिन एक दीवाने की दीवानियत ने ये आंकड़ा अभी तक पार नहीं किया है. 14वें दिन मूवी ने कितनी कमाई की, यहां जानें.

विज्ञापन

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 14: दिवाली 2025 में एक दीवाने की दीवानियत रिलीज हुई थी. हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म के ट्रेलर ने जबरदस्त चर्चा बटोरी थी, लेकिन 13वें दिन के बाद फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ गया. एक दीवाने की दीवानियत का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है. फिल्म की कमाई भले ही स्लो हो गई है, लेकिन फिर भी इसने टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया. अब इसका अगला टारगेट राजकुमार राव की मूवी है.

एक दीवाने की दीवानियत ने टाइगर श्रॉफ की किस फिल्म का रिकॉर्ड?

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक दीवाने की दीवानियत ने साल 2025 में रिलीज हुई ‘बागी 4’ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. ‘बागी 4’ का लाइफटाइम कलेक्श इंडिया में 53.38 करोड़ रुपये था और एक दीवाने की दीवानियत ने 64.15 करोड़ रुपये की कमाई अभी तक कर ली. फिल्म में टाइगर के अलावा संजय दत्त, सोनम बाजवा थी. अब हर्षवर्धन राणे की फिल्म राजकुमार और वामिका गब्बी की मूवी ‘भूल चूक माफ’ के पीछे हाथ धोकर पड़ गई. ‘भूल चूक माफ’ ने भारत में 72.68 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन में एक दीवाने की दीवानियत ने कितनी कमाई कर ली?

  1. Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 1-9 करोड़ रुपये
  2. Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 2- 7.5 करोड़ रुपये
  3. Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 3- 6 करोड़ रुपये
  4. Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  5. Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 5- 6.25 करोड़ रुपये
  6. Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 6- 7 करोड़ रुपये
  7. Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 7- 3.5 करोड़ रुपये
  8. Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 8- 4.5 करोड़ रुपये
  9. Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 9- 3 करोड़ रुपये
  10. Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 10- 2.65 करोड़ रुपये
  11. Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 11- 2.35 करोड़ रुपये
  12. Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 12- 3.15 करोड़ रुपये
  13. Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 13- 3.48 करोड़ रुपये
  14. Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 14- 0.03 करोड़ रुपये

Ek Deewane Ki Deewaniyat Total Collection- 64.16 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Baahubali The Epic Box Office Records: ‘बाहुबली: द एपिक’ ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, ओपनिंग वीकेंड में पीछे छोड़ा ‘द बिगिनिंग’ को, अगला टारगेट ये 2 बड़ी फिल्में

यह भी पढ़ें- Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी बनेगी नागिन, पहला लुक देख फैंस हो जाएंगे खुश, एक्ट्रेस ने कहा- एकता मैम ने वादा निभाया

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola