Ek Deewane Ki Deewaniyat 17 Days Box Office: फ्लॉप या हिट? हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक-ड्रामा ने 17वें दिन कितना कमाया? कलेक्शन रिपोर्ट में चला पता

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 06 Nov 2025 5:08 PM

विज्ञापन

एक दीवाने की दीवानियत के 17वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Ek Deewane Ki Deewaniyat 17 Days Box Office: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा ने 17 दिनों में 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में जानिए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और फिल्म हिट या फ्लॉप.

विज्ञापन

Ek Deewane Ki Deewaniyat 17 Days Box Office: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर रोमांटिक-ड्रामा एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस पर लगातार स्थिर प्रदर्शन कर रही है. रिलीज को 17 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने अब तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म उसी दिन रिलीज हुई थी, जिस दिन आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ थिएटर्स में पहुंची थी, फिर भी दर्शकों ने ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को अच्छा रिस्पॉन्स दिया. ऐसे में आइए आपको 17वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

एक दीवाने की दीवानियत के 17वें दिन की कमाई

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने 17वें दिन शाम 5 बजे तक लगभग 0.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया. लगभग 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दो हफ्तों में 70.75 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया है. शाम और रात के शोज के साथ इस आंकड़े में मामूली बढ़त की संभावना है.

फिलहाल इसी कमाई के साथ यह फिल्म क्लीन हिट है.

एक दीवाने की दीवानियत की डे वाइज कमाई

Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 1-9 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 2- 7.5 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 3- 6 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 5- 6.25 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 6- 7 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 7- 3.5 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 8- 4.5 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 9- 3 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 10- 2.65 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 11- 2.35 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 12- 3.15 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 13- 3.48 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 14- 1.65 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 15- 2.25 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 16- 1.9 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 17- 0.55 करोड़ रुपये (Early Reports)

Ek Deewane Ki Deewaniyat Total Collection- 70.75 करोड़ रुपये

हर्षवर्धन राणे ने को-स्टार सोनम बाजवा की जमकर तारीफ की

फिल्मफेयर से बातचीत में हर्षवर्धन राणे ने अपनी को-स्टार सोनम बाजवा को लेकर कहा था, “सोनम मेरी टॉप 2 को-स्टार्स में से एक हैं. वह बेहद गहरी सोच वाली, जमीन से जुड़ी और एक सच्ची कलाकार हैं. मुझे लगता है कि इंडस्ट्री अभी भी उनके टैलेंट को सही तरह समझ नहीं पाई है.”

यह भी पढ़ें- 120 Bahadur Trailer: फरहान अख्तर की युद्ध ड्रामा फिल्म ‘120 बहादुर’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, मेजर शैतान सिंह की वीरता की कहानी छू जाएगी दिल

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola