Disha Patani House Firing: बरेली में दिशा पाटनी के बंगले पर फायरिंग, गैंगस्टर गोल्डी बरार गिरोह ने ली जिम्मेदारी, कहा- ये तो ट्रेलर है
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Sep 2025 8:16 AM
दिशा पाटनी के बंगले पर फायरिंग, फोटो- इंस्टाग्राम
Disha Patani House Firing: एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर कई राउंड्स फायरिंग की गई हैं. इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक फेसबुक पोस्ट सामने आया है, जिसमें इस फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी बरार गैंग ने ली है.
Disha Patani House Firing: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को लेकर बड़ी खबर आ रही है. एक्ट्रेस के बरेली स्थित सिविल लाइंस इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई. पुलिस के मुताबिक यह वारदात शुक्रवार तड़के लगभग 4:30 बजे हुई, जब अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं और दो राउंड हवाई फायरिंग भी की. फिलहाल इसमें किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं है. कुख्यात अपराधी गोल्डी बराड़ गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. दिशा और उनकी बहन खुशबू पाटनी ने अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
गैंगस्टर गोल्डी बरार गिरोह ने ली जिम्मेदारी
सोशल मीडिया फेसबुक पर किए गए एक पोस्ट में बरेली में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है. जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है. यह पोस्ट हिंदी में लिखा गया था, जिसमें दो व्यक्तियों का नाम लेते हुए सीधे फिल्म इंडस्ट्री को चेतावनी दी गई है. फिलहाल पुलिस पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है. पोस्ट में लिखा हुआ है, मैं, वीरेंद्र चरण, महेंद्र सरन (डेलाना). भाइयों, आज खुशबू पाटनी/दिशा पाटनी (बॉलीवुड अभिनेत्री) के घर (विला नंबर 40, सिविल लाइंस, बरेली, उत्तर प्रदेश) पर जो गोलीबारी हुई, वो हमने करवाई है. उन्होंने हमारे पूज्य संतों (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया है. उन्होंने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की. हमारे देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ये तो बस एक ट्रेलर था. अगली बार अगर उन्होंने या किसी और ने हमारे धर्म का अनादर किया, तो उनके घर में कोई भी जिंदा नहीं बचेगा.

पोस्ट में लिखा- भविष्य में जो भी हमारे धर्म और संतों के खिलाफ…
आगे इस पोस्ट में लिखा हुआ है, यह संदेश सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि फिल्म जगत के सभी कलाकारों और उनसे जुड़े लोगों के लिए भी है. भविष्य में जो भी हमारे धर्म और संतों के खिलाफ ऐसा अपमानजनक कृत्य करेगा, उसे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए. अपने धर्म की रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. हम कभी पीछे नहीं हटेंगे. हमारे लिए हमारा धर्म और समाज एक हैं, और इनकी रक्षा हमारा पहला कर्तव्य है.”
क्या है मामला ?
जुलाई में दिशा की बहन खुशबू ने आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य के ओर से महिलाओं और लिव-इन रिश्तों पर की गई टिप्पणियों का विरोध किया था, जिसके बाद यह विवाद और चर्चा में आ गया है. शुरुआत में इन टिप्पणियों को प्रेमानंद महाराज से जोड़कर देखा गया, जिसके बाद खुशबू ने एक वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि उनकी बातें केवल अनिरुद्धाचार्य महाराज के लिए कही गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










