Param Sundari Box Office: खत्म हुआ ‘परम सुंदरी’ का खेल, रेंगते हुए भी नहीं पहुंची 50 करोड़ के पास, कुल कमाई देख लगेगा झटका

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Sep 2025 2:32 PM

विज्ञापन

‘परम सुंदरी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फोटो- इंस्टाग्राम

Param Sundari Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई. मूवी का कलेक्शन करोड़ों से गिरकर लाखों पर गिर गया है. सिद्धार्थ और जान्हवी की जोड़ी की दर्शकों ने की, लेकिन कमजोर कहानी के चलते फिल्म की पकड़ ढीली पड़ी और कलेक्शन लगातार गिरावट पर है.

विज्ञापन

Param Sundari Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म ने ठीक-ठाक शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते इसकी कमाई बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से नीचे गिर गई. भले ही दर्शकों ने सिद्धार्थ और जान्हवी की जोड़ी की जमकर तारीफ की, लेकिन कहानी को नकार दिया. इसकी सीधा असर इसके कलेक्शन पर नजर आया. दूसरे हफ्ते मूवी रेंग-रेंग कर बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है.

बॉक्स ऑफिस पर खत्म हुआ परम सुंदरी का खेल

Sacnilk के एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में परम सुंदरी ने 14वें दिन 0.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 48.75 करोड़ रुपये हो गई है. शाम तक नंबर्स में थोड़ा फेरबदल संभव है. मूवी को 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में काफी मेहनत करनी होगी. कोईमोई की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है. इस दौरान लेटेस्ट रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ और विवादित ड्रामा ‘द बंगाल फाइल्स’ ने भी फिल्म के बिजनेस पर गहरा असर डाला है. मौजूदा हालात को देखते हुए इसकी लंबी दौड़ मुश्किल नजर आ रही है.

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर परम सुंदरी का डे वाइज कलेक्शन

  • Param Sundari Collection Day 1- 7.25 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Collection Day 2- 9.25 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Collection Day 3- 10.25 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Collection Day 4- 3.25 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Collection Day 5- 4.25 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Collection Day 6- 0.08 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Collection Day 7- 2.65 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Collection Day 8- 1.75 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Collection Day 9- 2 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Collection Day 10- 2.5 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Collection Day 11- 0.75 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Collection Day 12- 0.85 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Collection Day 13- 0.6 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Collection Day 14- 0.55 करोड़ रुपये (Early Reports)

टोटल कमाई- 48.75 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Day 8: आठवें दिन ‘बागी 4’ की कमाई में आया गिरावट या उछाल? 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने से सिर्फ इतने दूर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola