Video: 'इतने में तो भारत में शादी…', लंदन की इस चीज को देख बौखलाए दिलजीत दोसांझ

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 May 2025 1:08 PM

विज्ञापन
Diljit Dosanjh wraps up border 2 shooting
Diljit Dosanjh wraps up border 2 shooting

Video: दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में लंदन की सबसे महंगी कॉफी पीने का वीडियो शेयर किया, जिसकी कीमत 31,000 रुपए है. अब इस महंगी कॉफी को पीने के बाद दिलजीत का मजेदार रिएक्शन सामने आया है.

विज्ञापन

Video: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर अपने फनी अंदाज और सादगी भरे वीडियोज के लिए जाने जाते हैं. इस बार उन्होंने लंदन से एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिलजीत लंदन की सबसे महंगी कॉफी पीते नजर आ रहे हैं और इस पूरे अनुभव को अपने ही मजेदार अंदाज में बयान कर रहे हैं. वीडियो में दिलजीत अपनी गाड़ी से उतरते हैं और कहते हैं, “आज मैं लंदन की सबसे महंगी कॉफी पीने आया हूं.” वह एक कैफे में बैठते हैं और मेन्यू से जापानी ‘टाइपिका’ कॉफी चुनते हैं. फिर कीमत देखकर चौंकते हुए कहते हैं, “ये तो इंडिया के 31,000 रुपए से भी ज्यादा की है, इतने में तो भारत में शादी देख लेता.”

दिलजीत दोसांझ आगे कॉफी सर्व करने का तरीका देख कहते हैं, ‘इतने पैसे लेकर भी सब कुछ नापकर डाल रहे हैं.’ फिर हंसते हुए कहते हैं- हर घूंट की कीमत 7,000 है. अब खाना नहीं खाऊंगा, सिर्फ यही कॉफी पीऊंगा. लेकिन जैसे ही वह पहला सिप लेते हैं, उनका जवाब आता है, ‘कॉफी थोड़ी फीकी है… कोई लड्डू-बूंदी साथ में भेज दो.’

अब वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ ने कहा, “दिलजीत भाई प्योर एंटरटेनमेंट हैं”. तो वहीं, कुछ ने कहा, “भाई हर बार हंसा-हंसा कर मार देते हैं.”

यह भी पढ़े: Video: विराट कोहली ने स्टेडियम में अनुष्का शर्मा को देखकर किया कुछ ऐसा, देखकर शर्मा जाएंगे आप

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola