Dhurandhar 2 देखकर क्या बोले अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और प्रीति जिंटा? जानिए किसे क्या पसंद आया

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2: प्रीति जिंटा, अल्लू अर्जुन और विजय देवरकोंडा ने धुरंधर 2 की जमकर तारीफ की है. आदित्य धर के डायरेक्शन और रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग को खूब सराहा गया.
Dhurandhar 2: 19 मार्च को सिनेमा में रिलीज हो चुकी स्पाइ थ्रिलर धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है. फिल्म रिलीज के बाद साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने इसे देखकर अपना रिव्यू शेयर किया है, जिससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को इंडस्ट्री से भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है.
अल्लू अर्जुन ने की जमकर तारीफ
तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद एक्स पर लिखा, “अभी-अभी धुरंधर2 देखी. देशभक्ति के साथ स्वैग. एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी. कई सीटी-ताली वाले पल. धमाका! पूरी टीम को बधाई. माधवन गारु और सभी कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस. टेक्निकल काम भी बेहतरीन. मुझे गर्व है कि हमारे देश में मेरे भाई रणवीर सिंह जैसे शानदार और वर्सेटाइल अभिनेता हैं. आरवीए ऑन फायर. आदित्य धर गारु ने कमाल कर दिया. हमारे देश में ऐसे बेहतरीन फिल्ममेकर्स होना गर्व की बात है. शो रॉकर. एक भारतीय कहानी… इंटरनेशनल स्टाइल!जय हिंद.”
विजय देवरकोंडा भी हुए इम्प्रेस
इसी बीच विजय देवरकोंडा ने भी फिल्म को लेकर जमकर तारीफ की. उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा, “कल से-भारतीय सिनेमा और संस्कृति में कुछ बड़ा होने वाला है. 4 शब्द – ‘भारत माता की जय!’पूरी कास्ट और क्रू को ढेर सारा प्यार और सम्मान.@AdityaDharFilms एक जीनियस हैं. @RanveerOfficial पूरी तरह धमाकेदार हैं. @ActorMadhavan, @rampalarjun, सारा और जमील अंकल सभी शानदार थे.”
प्रीति जिंटा ने फिल्म का किया रिव्यू
प्रीति जिंटा ने धुरंधर: द रिवेंज का पहला शो देखा और एक्स पर लिखा, “अभी-अभी धुरंधर 2 देखी और मैं बस इतना कहना चाहती हूं- ‘रिवेंज हो तो धुरंधर जैसा हो, वरना ना हो.’ डायरेक्शन, एक्टिंग, म्यूजिक, एडिटिंग, कहानी, कास्टिंग और हर एक डिपार्टमेंट शानदार है. फिल्म देखने के बाद सबसे पहले मेरी मां ने कहा कि वो इसे अपने दोस्तों के साथ थिएटर में फिर से देखना चाहती हैं और मैं भी बिल्कुल ऐसा ही महसूस कर रही हूं. आदित्य धर आपने मुझे अपना फैन बना दिया है और मुझे यह बहुत पसंद आया. इस शानदार अनुभव के लिए धन्यवाद. आपका हुनर, आपकी प्रतिभा और सबसे बढ़कर आपका दिल सही जगह पर है. रणवीर सिंह आपने मेरा दिल जीत लिया. क्या शानदार परफॉर्मेंस है.”
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office: ‘धुरंधर 2’ का धमाका, पेड प्रीव्यू से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई, पहले पार्ट को छोड़ा पीछे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




