Dhurandhar 2 देख नागार्जुन हुए दंग, कहा- फिल्म ने मेरा दिमाग हिला दिया

Updated at : 23 Mar 2026 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
Nagarjuna reviews Dhurandhar 2

नागार्जुन अक्किनेनी और रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 19 मार्च को रिलीज होते ही दर्शकों और सेलेब्रिटीज का दिल जीत लिया. साउथ एक्टर नागार्जुन अक्किनेनी ने फिल्म की तारीफ की.

विज्ञापन

Dhurandhar 2: साउथ एक्टर नागार्जुन अक्किनेनी ने हाल ही में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देखी और सोशल मीडिया पर अपनी रिएक्शन दी. उन्होंने लिखा, “मैंने यह अविश्वसनीय फिल्म धुरंधर‌द देखी !!! क्या सफर था! इसने मेरा दिमाग हिला दिया और मैं इसके बारे में सोचते हुए खुद को रोक नहीं पा रहा. यह उन फिल्मों में से एक है जो इंस्पायर करती हैं और फिल्म बनाने के तरीके को बदल देती हैं!! दिल से बधाई इस प्रेरक निर्देशक आदित्य धर को और पूरी तकनीकी टीम को, जिसमें कैमरा, म्यूजिक, साउंड डिजाइन, एक्शन, आर्ट शामिल हैं… सभी कलाकारों को भी बड़ा सलाम, आप सभी शानदार थे.”

देखें नागार्जुन अक्किनेनी का ट्वीट

‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन

‘धुरंधर: द रिवेंज’ साल 2025 की फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, डैनिश पांडोर और मानव गोहिल जैसे कलाकार शामिल हैं. फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई और पहले चार दिनों में ही 450 करोड़ रुपये से अधिक (इंडिया नेट) का कारोबार कर चुकी है. ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले दिन (पेड प्रीव्यू) में 43.00 करोड़ रुपये कमाए और पहले ही दिन यानी गुरुवार को 102.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. दूसरे दिन फिल्म ने 80 करोड़ रुपये से अधिक कमाए, लेकिन वीकेंड पर कलेक्शन में जोरदार उछाल आया, शनिवार को 113 करोड़ और रविवार को 114.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई. कुल मिलाकर, फिल्म की इंडिया नेट कमाई 454 करोड़ रुपये और ग्रॉस कमाई 541 करोड़ रुपये है.

सेलिब्रिटी प्रतिक्रिया

धुरंधर 2’ को दर्शकों और सेलेब्रिटी दोनों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. महेश बाबू, राम चरण, अल्लू अर्जुन, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और कई अन्य सितारों ने फिल्म की तारीफ की.

यह भी पढ़ें– Dhurandhar 2 ने मचाया तूफान, दुनियाभर में गदर 2 को पछाड़ा, अगला निशाना छावा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola