ध्रुव राठी ने आदित्य धर पर साधा निशाना, कहा ‘धुरंधर 2’ है प्रोपेगेंडा फिल्म
Dhruv Rathee On Dhurandhar 2
Dhruv Rathee On Dhurandhar 2: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया और आदित्य धर पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ओवरकॉन्फिडेंस और हिंसा युवा दर्शकों पर गलत असर डाल सकती है. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.
Dhruv Rathee On Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर दी. Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जहां कुछ लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, वहीं यूट्यूबर ध्रुव राठी ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया.
ध्रुव राठी की चेतावनी

ध्रुव राठी ने एक्स पर लिखा कि पहले पार्ट में आदित्य धर ने बीजेपी के लिए प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश की थी. अब ‘धुरंधर 2’ में यह और ज्यादा स्पष्ट हो गया है. उन्होंने कहा, “पिछली फिल्म में थोड़ा बैलेंस था, लेकिन इस बार ओवरकॉन्फिडेंस में कुछ ज्यादा ही किया गया. अच्छी तरह बनाया गया प्रोपेगेंडा ज्यादा खतरनाक हो सकता है.”
ट्रेलर पर सवाल: हिंसा को मनोरंजन कहना गलत
ध्रुव राठी ने फिल्म के ट्रेलर पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाए गए वायलेंस, खून-खराबा और टॉर्चर को एंटरटेनमेंट नहीं कहा जा सकता. राठी ने चेतावनी दी कि यह युवा दर्शकों पर गलत असर डाल सकता है और उन्हें हिंसा के प्रति असंवेदनशील बना सकता है. उन्होंने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से भी सवाल किया कि ऐसे सीन पर चिंता करनी चाहिए या इतने ज्यादा हिंसा दिखाने पर.
‘धुरंधर 2’ की कहानी और कलाकार
फिल्म में हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी की जासूसी सफर दिखाई गई है. दर्शकों को उसके मकसद और मिशन का पता चलता है. इस बार बड़े साहब के किरदार का खुलासा भी हुआ है, जो कई लोगों को चौंकाने वाला है. फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है. खून-खराबा और थ्रिल से भरी इस फिल्म ने पहले ही दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लिया है.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ की आफ्टर पार्टी में सितारों का जलवा, रणवीर-यामी ने लूटी महफिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










