Dharmendra First Love: धर्मेंद्र की पहली मोहब्बत कौन थी? प्रकाश कौर और हेमा मालिनी से पहले किसी और ने जीता था दिल
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Nov 2025 3:45 PM
धर्मेंद्र का पहला प्यार, फोटो- इंस्टाग्राम
Dharmendra First Love: बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर ने सलमान खान के शो में एक बार अपने पहले प्यार का खुलासा किया था. उन्होंने कहा था कि वह ये बात उस लड़की से कभी कह नहीं पाए.
Dharmendra First Love: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. 12 नवंबर को एक्टर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया था. उसके बाद से ही वह अपने परिवार वालों के साथ घर पर रह रहे थे. अब उनके निधन की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादी की थी. उन्होंने प्रकाश कौर और हेमा मालिनी से शादी की थी. हालांकि बहुत कम लोगों को पता होगा कि उनका पहला प्यार हमीदा थी.
धर्मेंद्र का पहला प्यार
सलमान खान के शो दस का दम में धर्मेंद्र ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलासा किया था. धर्मेंद्र को याद है कि वह उसे चुपके से देखते थे और चाहते थे कि काश वह उसके पास बैठ पाते. उन्होंने कहा, “हम मन ही मन में कहते रहते थे. ठंडी आंखें भरते रहते थे. सामने वाली को मालूम ही नहीं था.” हालांकि हमीदा को उनकी भावनाओं के बारे में कुछ पता नहीं था. धर्मेंद्र बहुत शर्मीले थे उस वक्त और उन्होंने ये बात हमीदा को नहीं बताया था. शो में बॉबी देओल ने उस कविता के बारे में बताया था, जो उनके पिता ने लिखा थी. धर्मेंद्र ने बताया था, “मैं जब पढ़ता था, बंटवारा नहीं हुआ था, तब की बात है.” फिर उन्होंने लाइनें पढ़ीं, “मैं छोटा था, मासूम थी उम्र मेरी. वो क्या थी, पता नहीं. पास जाने को जिसके, साथ बैठने को जिसके जी चाहता था. वो तालिबा थी आठवीं की, मैं छठी का था. हमारे स्कूल टीचर की बेटी थी, नाम हमीदा था.”
धर्मेंद्र की ये होगी आखिरी फिल्म
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में हुआ था. धर्मेंद्र की पहली फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे थी. उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस होगी.
यह भी पढ़ें– Dharmendra Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए 89 वर्षीय बॉलीवुड के ‘ही-मैन’, आंकड़े देख हैरान रह जाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










