Dharmendra-Hema Malini Emotional Moments: पति धर्मेंद्र को खोकर टूट गईं हेमा, निधन के 3 दिन बाद शेयर कीं अनदेखी यादें, लिखा- मेरे इमोशन्स सामने आ रहे हैं

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ शेयर किए कुछ खास पल, फोटो- एक्स पलटफोर्म
Dharmendra-Hema Malini Emotional Moments: धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर कई अनदेखी फैमिली तस्वीरें शेयर कर अपने पति और दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है. इनमें उनकी एनिवर्सरी की तस्वीरों से लेकर दोनों बेटियों अहाना और ईशा देओल के साथ बिताए खास पलों की फोटोज भी शामिल हैं.
Dharmendra-Hema Malini Emotional Moments: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार, 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में गहरा शोक है. लंबे समय से उनकी तबीयत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. जिस दिन उनका देहांत हुआ, उस सुबह उनके जुहू स्थित घर के बाहर भारी सुरक्षा के बीच एक एम्बुलेंस देखी गई, जिसे देखकर फैंस चिंतित हो गए. कुछ घंटों बाद यह दुखद खबर सामने आई और फिर पवन हंस श्मशान घाट पर फिल्म जगत के कई बड़े सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे.
हालांकि, देओल परिवार ने अबतक इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया था, लेकिन मंगलवार को यह चुप्पी तब टूटी जब हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की. उन्होंने सोशल मीडिया पर कई अनदेखी और बेहद निजी तस्वीरें साझा करते हुए धर्मेंद्र को दिल से श्रद्धांजलि दी. आइए उनके यादगार पलों पर एक नजर डालते हैं.
“मेरे इमोशन्स सामने आ रहे हैं”
हेमा मालिनी ने चार तस्वीरें एक्स पलटफोर्म पर शेयर की और लिखा, “मुझे पता है कि ये बहुत ज्यादा फोटो हैं लेकिन ये पब्लिश नहीं हुई हैं और इन्हें देखकर मेरे इमोशन्स सामने आ रहे हैं.”


इन दोनों फोटोज में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अपनी बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के साथ नजर आ रहे हैं.
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की फैमिली मोमेंट्स
हेमा मालिनी ने और तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “कुछ प्यारे पारिवारिक पल… बस संजोकर रखी तस्वीरें.”


“इतने सालों का साथ – हमेशा हमारे साथ”
हेमा मालिनी ने कुछ और तस्वीरें शेयर किया और लिखा, “इतने सालों का साथ – हमेशा हमारे साथ. कुछ खास पल..”



धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के कुछ यादगार पल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










