Dhadak 2: अनुराग कश्यप ने तृप्ति डिमरी की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Aug 2025 6:50 PM

विज्ञापन

Anurag Kashyap on Dhadak 2

Dhadak 2: शाजिया इकबाल की ओर से निर्देशित और सिद्धांत चतुर्वेदी, तृप्ति डिमरी स्टारर धड़क 2 बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई कर रही है. फिल्म को क्रिटिक्स ने भी काफी अच्छा रिस्पांस दिया. अब अनुराग कश्यप ने इसकी तारीफ की.

विज्ञापन

Dhadak 2: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म धड़क 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. हालांकि ओपनिंग डे पर इसने काफी कम कमाई की. इसी बीच फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने शाजिया इकबाल की “धड़क 2” की तुलना राज कपूर, बिमल रॉय, गुरु दत्त, के ए अब्बास, बी आर चोपड़ा और यश चोपड़ा की फिल्मों से की है. उन्होंने मूवी की जमकर तारीफ भी की.

अनुराग कश्यप ने धड़क 2 का किया रिव्यू

अनुराग कश्यप ने धड़क 2 के कई पोस्टर और तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने शाजिया की तारीफ करते हुए कहा, “उन्होंने हमें दिखाया है कि भारत असल में कैसा है.” फिल्म मेकर ने आगे कहा, “बहुत लंबे समय में मैंने जो सबसे जबरदस्त मेनस्ट्रीम डेब्यू देखा है, @shaz.3.0 हमें आईना दिखाती है कि भारत असल में उस दायरे से बाहर कैसा है जिसमें हम रहते हैं. @tripti_dimri, @siddhantchaturvedi, @saurabhsachdeva77 @saadcasm_ @priyanktiwarii, @itsharishkhanna, @manjiripupala @vipin.sta के शानदार अभिनय.”

अनुराग ने धड़क 2 की तुलना राज कपूर और गुरु दत्त की फिल्मों से की

उन्होंने आगे कहा कि आजकल फिल्म निर्माता “सोशल प्रासंगिकता वाली मुख्यधारा की फिल्में” बनाना भूल गए हैं. अनुराग ने कहा, “धड़क 2 उस संवाद को दर्शाती है, जिससे हम रोजमर्रा की जिंदगी में बचते हैं. मुख्यधारा का सिनेमा यही होना चाहिए था और राज कपूर, बिमल रॉय, गुरु दत्त, के ए अब्बास, बी आर चोपड़ा, यश चोपड़ा जैसे महान फिल्म निर्माता यही करते थे. तमिल सिनेमा और दक्षिण का बहुत सारा सिनेमा आज भी यही करता है.”

धड़क 2 को अनुराग ने कहा, सशक्त फिल्म

अनुराग ने धड़क 2 को “बेहद साहसी और सशक्त फिल्म” बताया. उन्होंने कहा कि मेरे साथ फिल्म देखने मेरा ड्राइवर भी गया था और अंत होते होते वह रो पड़ा. @dharmamovies की एक बेहद साहसी और सशक्त फिल्म. इसे खुद देखें. मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा. पूरी टीम को बधाई. @prashant316 @animeshpanwar @sanyukta_mohta और बाकी लोग जिन्हें मैं नहीं जानता. शाबाश, टीम. @somenmishra @karanjohar.”

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सुंदर वीरा ने 17 साल तक शो का हिस्सा बने रहने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जेठालाल संग मेरा काफी…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola