Deepika Padukone Net Worth: एक फिल्म के लिए कितने पैसे लेती हैं दीपिका पादुकोण? करोड़ों में है कुल संपत्ति
Deepika Padukone Net Worth
Deepika Padukone Net Worth: दीपिका पादुकोण 5 जनवरी 1986 को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी. आइये उनके बर्थडे पर एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर.
Deepika Padukone Net Worth: बॉलीवुड की डिंपल क्वीन दीपिका पादुकोण अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्हें फीमेल हिट मशीन भी कहा जाता है, क्योंकि डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम के बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट्स दी. जिसमें जवान, फाइटर, कल्कि 2898 एडी, ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्में शामिल है. आज दीपिका बी टाउन की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं. आइये एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर.
कितनी है दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ
ईटी नाउ के मुताबिक, दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति कथित तौर पर 500 करोड़ रुपये है. अभिनेत्री हर एक फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस चार्ज करती हैं. दीपिका ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी मोटी रकम लेती हैं, जिसमें प्रति डील 8 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.
दीपिका पादुकोण कहां से करती हैं कमाई
दीपिका पादुकोण की बढ़ती नेटवर्थ का क्रेडिट कई हद तक उनकी हिट फिल्मों को जाता है. जिसमें ‘लव आज कल’, ‘कॉकटेल’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘बाजीराव’, मस्तानी’, ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘पद्मावत’, और ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा अभिनेत्री ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं. उनका खुद का मेकअप ब्रांड भी है. जिसका नाम 82°E है.
इन लग्जरी गाड़ियों की मालकिन हैं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण के कार कलेक्शन में कई लक्जरी ब्रांड शामिल हैं. उनके पास 1.67 करोड़ रुपये की मर्सिडीज मेबैक एस500, दो ऑडी मॉडल (ए8 और क्यू7) हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 1.57 करोड़ रुपये और 93.35 लाख रुपये है. इसके अलावा उनके पास एक बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज है, जिसे उन्होंने 64 लाख रुपये में खरीदा था.
यह भी पढ़ें- Fact Check: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने बेटी दुआ संग करवाया क्यूट फोटोशूट, तसवीरें इंटरनेट पर वायरल
यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD On TV: अभी तक नहीं देखी प्रभास की फिल्म, तो पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, टीवी पर आएगी इस दिन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










