Fact Check: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने बेटी दुआ संग करवाया क्यूट फोटोशूट, तसवीरें इंटरनेट पर वायरल

Updated:
विज्ञापन
deepika padukone photoshoot with baby dua

deepika padukone photoshoot with baby dua

Deepika Padukone Photoshoot With Dua: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें कपल ने गोद में एक बच्ची को पकड़ा हुआ है. आइये जानते हैं कि क्या सच में यह दुआ है.

विज्ञापन

Deepika Padukone Photoshoot With Dua: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2024 में फैंस को बड़ी खुशखबरी तब दी, जब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की. सितंबर के महीने में दीपिका ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया. जिसका नाम दुआ रखा. नेटिजन्स बेबी गर्ल की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं. हालांकि कपल अपने बच्चे को कैमरा की नजरों से दूर रख रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तसवीर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें दीपिका और रणवीर हाथ में एक बच्ची को लेकर पोज दे रहे हैं.

दुआ पादुकोण की पहली तसवीर आई सामने

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बैठे हुए हैं और एक क्यूट लीटिल प्रिंसेस को गोद में पकड़ रखा है. तीनों प्यार से कैमरे की ओर पोज दे रहे हैं. दूसरी तसवीर में कपल ने बेबी को गोद में उठाकर बिना चेहरा दिखाए पोज दिया. हालांकि फोटोज में नजर आ रही बेबी दुआ नहीं है. यह AI जनरेटेड तस्वीरें हैं.

वायरल फोटोज पर आया फैंस का रिएक्शन

वायरल फोटोज पर फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”वाह ये कितना रियल और क्यूट है… दोनों प्यारे लग रहे हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”इस क्यूट सी बेबी के सामने तो सब कोई फेल है… क्या सचमें ये रियल फोटोज हैं क्या.” हाल ही में दीपिका को उनकी बेबी गर्ल के साथ स्पॉट किया गया था. हालांकि स्टारकिड का चेहरा एक्ट्रेस ने छिपा रखा था, लेकिन उनके छोटे पैर और हाथ ने खूब लाइमलाइट बटोरी.

Also Read- Fact Check: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने न्यूबोर्न बेटी संग कराया फोटोशूट, इंटरनेट पर तसवीरें वायरल

Also Read- Deepika Padukone Baby Video: दीपिका की बेटी दुआ का पहला वीडियो आया सामने, नन्हें-हाथ पैर पर टिक जाएंगी नजरें

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola