Deepika Padukone Video: बेटी को घर लेकर आई दीपिका, नन्ही परी की एक झलक देखने के लिए फैंस हुए बेताब
Deepika Padukone
Deepika Padukone Video: दीपिका पादुकोण हाल ही में एक बेटी की मां बनी हैं. एक्ट्रेस को अब डिलीवरी के एक हफ्ते बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. वे अपनी बेबी गर्ल को लेकर घर की ओर निकल गए हैं.
Deepika Padukone Video: दीपिका पादुकोण जबसे मां बनी है. तबसे फैंस उनकी बेटी की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं. हालांकि कपल दुनिया वालों के सामने अभी नन्ही परी को लाने के मूड में नहीं है. इसलिए तो हाई सेक्योरिटी के बीच आज दीपिका अपनी बेबी को लेकर घर गई. जी हां डिलीवरी के एक हफ्ते बाद आज एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो अपनी गुड़िया को लेकर घर पहुंची. उनके साथ पापा रणवीर सिंह भी मौजूद थे. जैसे ही दीपिका की गाड़ी बाहर पहुंची. पैपराजी कपल की फोटो लेने के लिए इधर-उधर जाने लगे. हालांकि गार्ड ने तसवीर लेने से मना कर दिया और गाड़ियां चली गई. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. कपल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “वेलकम बेबी गर्ल! 8.9.2024. दीपिका और रणवीर.” फैंस से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक सभी ने उन्हें जमकर बधाई दी. करीना कपूर खान ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, “सैफू और बेबू की ओर से मम्मी और पापा को बधाई…भगवान नन्हीं परी को आशीर्वाद दें.” वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अगली बार सिंघम अगेन में नजर आएंगे. रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित, यह फिल्म दिवाली, 1 नवंबर, 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है.
Also Read- Fact Check: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने न्यूबोर्न बेटी संग कराया फोटोशूट, इंटरनेट पर तसवीरें वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










