Deepika Padukone Daughter First Birthday: दीपिका ने बेबी दुआ का फर्स्ट बर्थडे कुछ यूं किया सेलिब्रेट, फोटो से नहीं हटेगी नजर

Updated:
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने यूं सेलिब्रेट किया दुआ का जन्मदिन फोटो- इंस्टाग्राम

Deepika Padukone Daughter First Birthday: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ देखते ही देखते 1 साल की हो गई है. कपल ने बड़े ही खास अंदाज में स्टारकिड का बर्थडे सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस ने इसकी झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की. जिसे देखकर सेलेब्स और फैंस फिदा हो गए.

विज्ञापन

Deepika Padukone Daughter First Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी टाउन के प्यारे कपल में से एक हैं. वह जब भी कहीं बाहर जाते हैं, फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हो जाते हैं. अब दोनों पेरेंट्स बन चुके हैं और उनकी जिंदगी में नन्ही सी गुड़िया आ गई है. कपल ने बेटी का नाम दुआ रखा है और देखते ही देखते वह एक साल की हो गई. अब दीपिका ने स्टारकिड के बर्थडे की एक झलक फैंस संग शेयर की.

दीपिका पादुकोण ने दुआ के फर्स्ट बर्थडे को यूं बनाया स्पेशल

दीपिका और रणवीर सिंह की बेटी दुआ 8 सितंबर को एक साल की हो गईं. ऐसे में 10 सितंबर को एक्ट्रेस ने एक चॉकलेट केक की फोटो शेयर की. जिसपर एक कैंडल लगा हुआ था. कैप्शन में इसके साथ एक्ट्रेस ने दिल छू लेने वाली बात लिखी. उन्होंने लिखा, ”माई लव लैंगवेज? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बना रही हूं. (गुब्बारा और बुरी नजर वाला इमोजी).”

दुआ के बर्थेड सेलिब्रेशन में क्या हुआ खास

दीपिका पादुकोण की ओर से शेयर की गई तस्वीर में चॉकलेट केक एक व्हाइट केक स्टैंड पर रखा हुआ है, जिसके बीच में एक सुनहरी मोमबत्ती है, जो दुआ के पहले जन्मदिन को दर्शाती है. एक टुकड़ा पहले ही काटा जा चुका है. केक के चारों ओर पेस्टल रंग के फूल हैं और बैकग्राउंड में एक मोमबत्ती स्टैंड पर एक मोमबत्ती रखी है.

कब हुई थी दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ

दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर, 2024 को अपनी बेटी का स्वागत किया. इस जोड़े ने 2018 में शादी की थी. पिछली दिवाली पर, उन्होंने अपनी बेटी को पूरी दुनिया से मिलवाया, जब कपल ने नाम अनाउंस किया दुआ पादुकोण सिंह. उन्होंने नाम का अर्थ बताते हुए लिखा, “दुआ: जिसका अर्थ है प्रार्थना, क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर है..”

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Trailer: जज त्रिपाठी तो गए, जॉली मिश्रा और जॉली त्यागी के झगड़े से कोर्टरूम में आया तूफान, ट्रेलर देख हंसी रोकना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola