Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका-रणवीर की नन्ही परी से मिलने पहुंचा ये सुपरस्टार, फैंस बोले- अब बेबी की फोटो पक्की

Updated:
विज्ञापन

deepika padukone and ranveer singh

दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया. फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब दीपिका और रणवीर सिंह अपनी बेबी गर्ल की तसवीर उनके साथ शेयर करेंगे. अब दीपिका से हॉस्पिटल में मिलने बॉलीवुड का एक सुपरस्टार पहुंचा.

विज्ञापन

Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब एक बेटी के पैंरेट्स बन गए हैं. 8 सितंबर, 2024 को दीपिका ने बेबी गर्ल को अस्पताल में जन्म दिया. बेबी के जन्म के बाद कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया. उनके पोस्ट पर यूजर्स से लेकर सेलेब्स के शुभकानाओं का तांता लग गया. आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, अनन्या पांडे, प्रियंका चोपड़ा, इब्राहिम अली खान, कृति सनेन, करीना कपूर खान, श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर, राजकुमार राव ने नन्ही राजकुमारी पर खूब सारा प्यार लुटाया और उसका स्वागत किया. हॉस्पिटल में दीपिका का हाल-चाल लेने शाहरुख खान पहुंचे. उनका वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टा पर पोस्ट किया है. वीडियो में किंग खान की कार अस्पताल के अंदर जाते दिख रही है. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, राजा जा रहे आशीर्वाद देने बच्ची को. एक यूजर ने लिखा, वह सबसे अच्छे दोस्त है. एक यूजर ने लिखा, अब बेबी की फोटो पक्की. बता दें कि शाहरुख से पहले मुकेश अंबानी बेबी से मिलने और नये माता-पिता को बधाई देने हॉस्पिटल पहुंचे थे. वहीं, किंग खान और दीपिका पादुकोण ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें पिछली बार दोनों जवान में दिखे थे.

Also Read- Deepika Padukone Delivers Baby Girl: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बने पापा-मम्मी, घर आयी लक्ष्मी, फैंस बोले- बधाई हो

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola