De De Pyaar De 2 Box Office Collection: 12वें दिन ‘दे दे प्यार दे 2’ का दिखा दम या ढीली पड़ी पकड़? कलेक्शन के आंकड़े सब बता देंगे

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Nov 2025 2:44 PM

विज्ञापन

दे दे प्यार दे 2 का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 12: फिल्म दे दे प्यार दे 2 का खेल बॉक्स ऑफिस पर अब लगभग खत्म होने वाला है. फिल्म जिस हिसाब से कमाई कर रही, उसमें आगे के दिनों में इसका बॉक्स ऑफिस पर टिकना मुश्किल लग रहा. 12वें दिन की कमाई आपको बताते हैं.

विज्ञापन

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 12: ‘दे दे प्यार दे 2’ का हाल बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं है. ट्रेलर को जैसा रिस्पांस मिला था, वह देखकर लगा कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर देगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. सिर्फ तीन दिन मूवी ने अच्छी कमाई की और 30 करोड़ रुपये कमा लिए. उसके बाद फिल्म का कलेक्शन घटता ही गया. 12वें दिन का कलेक्शन आ गया है.

12वें दिन दे दे प्यार दे 2 का कितना हुआ कलेक्शन ?

अजय देवगन, आर माधवन, जावेद जाफरी और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने बड़ी मुश्किल से 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, पिल्म ने 12वें दिन 0.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसमें थोड़ा शाम तक फेर बदल हो सकता है. टोटल कमाई अब मूवी ने 63.45 करोड़ रुपये की कर ली. आने वाले दिनों में फिल्म को धनुष की मूवी तेरे इश्क में कड़ी टक्कर देगी, जो 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘दे दे प्यार दे 2’ का कलेक्शन रिपोर्ट

  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1- 8.75 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2- 12.25 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3- 13.75 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4- 4.25 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 5- 5.25 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 6- 3.5 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 7- 3.33 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 8- 2.25 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 9- 4 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 10- 4.35 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 11- 1.5 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 12- 0.25 करोड़ रुपये

De De Pyaar De 2 Total Collection- 63.45 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Mastiii 4 Box Office Collection Day 5: ‘मस्ती 4’ ने 5वें दिन मारी बाजी या हो गई फुस्स? टोटल कलेक्शन देखकर शॉक लग जाएगा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola