Coolie Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, कलेक्शन देख चकरा जाएगा सिर

Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Aug 2025 12:14 PM

विज्ञापन

कुली वर्ल्डवाइड कलेक्शन तसवीर- इंस्टाग्राम

Coolie Box Office Collection Day 2: रजनीकांत, नागार्जुन, सौबिन शाहिर, श्रुति हासन, सत्यराज, उपेन्द्र और आमिर खान स्टारर कुली ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है. यही वजह है कि ओपनिंग डे पर इसने 65 करोड़ की कमाई की. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसका कलेक्शन कितना रहा.

विज्ञापन

Coolie Box Office Collection Day 2: लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित और रजनीकांत स्टारर कुली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. तमिल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बॉलीवुड मूवी वॉर 2 से टकरा रही है. ओपनिंग डे पर कुली ने बढ़त बनाते हुए बंपर ओपनिंग ली. आइये जानते हैं दूसरे दिन यह फ्लॉप रही या हिट

दूसरे दिन कुली ने कमाए इतने करोड़ (Coolie Box Office Collection Day 2)

ट्रेड वेबसाइट sacnilk के अनुसार, कुली ने दूसरे दिन यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह के शोज के बाद 3.09 करोड़ की कमाई कर ली. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 68.09 करोड़ हो गया है. इसने पहले दिन भारत में 65 करोड़ की कमाई की. तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज हुई इस फिल्म ने दक्षिण भारतीय भाषाओं में शानदार प्रदर्शन किया. कुली ने ओपनिंग डे पर तमिल में 87 प्रतिशत, तेलुगु में 91 प्रतिशत और हिंदी में 36 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज कीय पांडिचेरी, सलेम और वारंगल जैसे इलाकों में 99 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Coolie Box Office Collection Day 1- 65 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 2- 3.09 करोड़

Coolie Box Office Total Collection- 68.09 करोड़

कुली के बारे में

कुली रजनीकांत के करियर की अब तक की सबसे अच्छी ओपनिंग है, जिसने उनकी साइंस-फिक्शन ब्लॉकबस्टर 2.0 की 60 करोड़ की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है. इसने लियो के कलेक्शन को भी चकनाचूर कर दिया. जिसने ओपनिंग डे पर 64.8 करोड़ कमाए थे. 15 अगस्त को, जब ‘कुली’ सिनेमाघरों में आई, तो रजनीकांत ने सिनेमा में 50 साल पूरे कर लिए. एक्शन ड्रामा में रजनीकांत, नागार्जुन, सौबिन शाहिर, श्रुति हासन, सत्यराज, उपेन्द्र और आमिर खान जैसे कलाकारों की टोली है.

यह भी पढ़ें- Coolie Box Office: रजनीकांत की कुली ने रचा इतिहास, इन 15 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola