Coolie Records: कुली ने तोड़ डाले ये 5 रिकॉर्ड, रजनीकांत की फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, राम चरण-अजित कुमार छूटे पीछे
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Aug 2025 6:53 PM
कुली बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम
Coolie Records: रजनीकांत की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म कुली दुनियाभर में तहलका मचा रही है. मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. जल्द ही एक्शन ड्रामा 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. आइये जानते हैं इसने अब तक कौन से बड़े रिकॉर्ड तोड़े है.
Coolie Records: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भले ही 74 साल के हो गए हों, लेकिन उन्होंने एक बार फिर याद दिला दिया है कि वह अब भी बॉक्स ऑपिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकार है. उनकी हालिया रिलीज, लोकेश कनगराज की कुली, ने टिकट खिड़की पर धमाकेदार शुरुआत की है और पहले दो दिनों में ही कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आइये जानते हैं कुली ने अब तक कितने रिकॉर्ड तोड़े.
इतिहास में किसी तमिल फिल्म की बेस्ट ओपनिंग
कुली ने अपने पहले दिन दुनिया भर में 151 करोड़ की कमाई की. यह किसी भी तमिल फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है, जिसने लोकेश कनगराज की पिछली फिल्म, लियो को पीछे छोड़ दिया है.
2025 में किसी भारतीय फिल्म की बेस्ट ओपनिंग
कुली की दुनिया भर में 151 करोड़ की कमाई इस साल किसी भी भारतीय फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई है, जिसने राम चरण की ‘गेम चेंजर’ की ओर से बनाए गए 80 करोड़ के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है. दूसरे स्थान पर जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन अभिनीत ‘वॉर 2’ है.
2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म
दो दिनों में, कुली ने दुनिया भर में 250 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसमें भारत में 118 करोड़ का कलेक्शन शामिल है. यह इसे साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बनाती है, जिसने अजित कुमार की गुड बैड अग्ली को पीछे छोड़ दिया.
किसी तमिल फिल्म की पहले दिन की सबसे बड़ी प्री-सेल
कुली सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ रही थी. फिल्म ने पहले दिन 109 करोड़ की प्री-सेल टिकटें बेचीं, जो किसी भी तमिल फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है.
सबसे तेज 100 करोड़ तक पहुंचने वाली तमिल फिल्म
घरेलू बाजार में, कुली ने सिर्फ दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और ऐसा करने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई. रजनीकांत की 2.0 और विजय की लियो, दोनों ने तीन दिनों में यह उपलब्धि हासिल की थी.
कुली जल्द 300 करोड़ का आंकड़ा करेगी पार
कुली अब दुनिया भर में 300 करोड़ और घरेलू स्तर पर 200 करोड़ के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है. यह शाहरुख खान की जवान का रिकॉर्ड जल्द तोड़ देगी, क्योंकि भारत में मूवी का जबरदस्त क्रेज है. लोकेश कनगराज की कुली में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं. इसमें नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर और उपेन्द्र जैसे कलाकार भी हैं. साथ ही आमिर खान भी एक छोटी सी भूमिका में हैं.
यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 3: ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप, वॉर की तीसरे दिन की कमाई है बस इतनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










