Chhaava: पहली ऐतिहासिक फिल्म में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फेम विनीत कुमार सिंह का जलवा, बने संभाजी महाराज के पक्के दोस्त
Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Feb 2025 8:50 AM
Vineet Kumar Singh in chhaava
Chhaava: ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फेम विनीत कुमार सिंह फिल्म छावा में कवि कलश की भूमिका में दिखेंगे. कवि कलश, छत्रपति संभाजी महाराज के बेहद घनिष्ठ मित्र थे. फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.
Chhaava: ‘मुक्काबाज’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फेम एक्टर विनीत कुमार सिंह फिल्म ‘छावा’में नजर आ रहे हैं. फिल्म में वह एक ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं, जो न केवल एक प्रतिभाशाली कवि हैं, बल्कि एक साहसी योद्धा भी. विनीत, कवि कलश की भूमिका निभा रहे हैं, जो छत्रपति संभाजी महाराज के पक्के दोस्त थे. उत्तर भारत से होने के बावजूद उन्होंने मराठा साम्राज्य और संभाजी महाराज के प्रति अपनी निष्ठा कभी नहीं डगमगाने दी. उनकी अनोखी शैली और महाराज से उनकी गहरी मित्रता मराठा दरबार में सभी को स्वीकार नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हर परिस्थिति में अपनी वफादारी निभाई. उन्होंने संभाजी महाराज का आखिरी समय तक साथ नहीं छोड़ा.
‘छावा’ में विनीत कुमार ने अपने किरदार में जानी जाल
फिल्म ‘छावा’ में विनीत कुमार सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है और अपनी एक्टिंग से किरदार में जान डाल दी है. जब वह कविताएं पढ़ते हैं, तो उनके चेहरे पर सौम्यता और मुस्कान झलकती है. हालांकि जब वह वीर रस की कविताएं पढ़ते है तो उनकी आवाज में गर्जना और चेहरे पर जबरदस्त रौद्रता नजर आती है. कवि कलश का किरदार उनके करियर की एक महत्वूपर्ण और यादगार भूमिका बन सकती है. एक्टर की ये पहली ऐतिहासिक फिल्म है, लेकिन अपने किरदार के साथ वह पूरा न्याय करते दिखे हैं. उन्होंने अभी तक जितने भी किरदार निभाए, चाहे ‘मुक्काबाज’ हो, ‘रंगबाज’ हो, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ हो, ‘अग्ली’ हो या ‘बॉम्बे टॉकीज, हर रोल में वह घुल-मिल जाते हैं.
छावा में युद्ध के मैदान में जलवा बिखेरते दिखे कवि कलश
फिल्म ‘छावा’ में विनीत कुमार सिंह एक महान कवि के रोल में छाप छोड़ते दिखे हैं और इसके अलावा वह युद्ध के मैदान में भी अपना गजब का जलवा बिखेरते हैं. हालांकि अगर कवि कलश को युद्ध करते हुए स्लो मोशन में शूट किया जाता तो ये और भी ज्यादा दमदार दिखता.
यह भी पढ़ें- Chhaava Review: तरण आदर्श ने सिर्फ 1 शब्द में ‘छावा’ का किया रिव्यू, कहा- एक शानदार फिल्म है जो इतिहास, भावनाओं…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










